Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Trent Boult का केंद्रीय अनुबंध से रिलीज होने की घोषणा करना उनके टेस्ट करियर की समाप्ति का संकेत : Ian Smith

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Trent Boult, New Zealand Cricket, NZC, Ian Smith
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऑकलैंड , 19 Aug 2022

Last updated on: Aug 19, 2022, 00:00 IST

न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इयान स्मिथ का मानना है कि दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का खुद को केंद्रीय अनुबंध से रिलीज होने की घोषणा करना उनके टेस्ट क्रिकेट करियर की समाप्ति का संकेत है और यह देश की क्रिकेट के लिए बड़ा नुकसान है। बोल्ट के उन्हें केंद्रीय अनुबंध से रिलीज करने के आग्रह को हाल में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने स्वीकार कर लिया था जिससे वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय गुजार सकें और दुनिया भर में घरेलू लीग खेलने के लिए उपलब्ध हो सकें।

न्यूजीलैंड के लिए 63 टेस्ट और 98 वनडे खेलने वाले 65 वर्षीय स्मिथ ने साथ ही कहा कि बोल्ट और टिम साउदी की तेज गेंदबाज जोड़ी न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ जुगलबंदी है। स्मिथ ने कहा, "मुझे लगता है कि केंद्रीय अनुबंध से रिलीज करना संभवत: उनके टेस्ट करियर का अंत है। मुझे लगता है कि यह शर्मनाक है क्योंकि साउदी/बोल्ट संभवत: सर्वश्रेष्ठ जोड़ी थे।

"बोल्ट ने 2011 में अपना पदार्पण किया था और साउदी के साथ घातक जोड़ी बनायी थी। उन्होंने 65 टेस्टों में 541 विकेट हासिल किये थे और वे दुनिया की सबसे घातक ओपनिंग गेंदबाजी जोड़ी माने जाते थे। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड (973 विकेट 129 टेस्ट में), वेस्ट इंडीज के कर्टली एम्ब्रोज और कॉर्टनी वाल्श (762 विकेट 95 मैचों में) और पाकिस्तान के वसीम अकरम और वकार यूनिस (559 विकेट 61 टेस्ट में) ही उनसे बेहतर हैं।

यह जोड़ी न्यूजीलैंड के सफल विकेट लेने वालों में क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। साउदी ने 347 और बोल्ट ने 317 विकेट लिए हैं। स्मिथ ने कहा, "बोल्ट की कमी का टिम साउदी पर असर पड़ेगा क्योंकि उन्हें दूसरे छोर से वैसा समर्थन नहीं मिलेगा जैसा उन्हें पहले मिलता था।" हालांकि दोनों के अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम में होने की उम्मीद है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Trent Boult , New Zealand Cricket , NZC , Ian Smith

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD