Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मनीष सिसोदिया के समर्थन में राज्य के दो सीएम बोले, 'आजाद भारत के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री'

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi, Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab, Chief Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Aug 2022

Last updated on: Aug 19, 2022, 00:00 IST

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार सुबह सीबीआई टीम जांच के लिए पहुंची हुई है, इसके बाद राज्य के दो मुख्यमंत्री उनके समर्थन में उतर आए हैं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सिसोदिया को भारत का सबसे बहतरीन शिक्षा मंत्री बताया है साथ ही सीबीआई को पूरा सहयोग करने की बात भी कही है। 

सिसोदिया के घर सीबीआई टीम दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी की जांच के सिलसिले में पहुंची है। वहीं उनके घर के अलावा तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण के घर पर भी सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। छापेमारी पर मनीष सिसोदिया ने कहा, "मुझे तुम्हारी साजि़शें तोड़ नहीं सकेंगी।

मैंने दिल्ली के लाखों बच्चों के लिए ये स्कूल बनाए हैं, लाखों बच्चों की जि़ंदगी में आई मुस्कान मेरी ताकत है। तुम्हारा इरादा मुझे तोड़ने का है। मेरा इरादा तो ये है।"सीबीआई छापेमारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यू यॉर्क टाइम्स के फ्ऱंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने सीबीआई भेजी। 

सीबीआई का स्वागत है। पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जाँच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।"उन्होंने कहा, "दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियों पर रेड और गिऱफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं। 

इसीलिए भारत पीछे रह गया। दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।"इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "मनीष सिसोदिया आजाद भारत के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री हैं। आज यूएस के सबसे बड़े अखबार न्यू यॉर्क टाइम्स ने फ्ऱंट पेज पर उनकी फोटो छापी और आज ही मोदी जी ने उनके घर सीबीआई भेज दी। 

ऐसे भारत कैसे आगे बढ़ेगा?"दरअसल दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के कहने पर यह सीबीआई जांच शुरू की गई, मुख्य सचिव नरेश कुमार की रिपोर्ट में कहा गया था कि, 'नई नीति के जरिए शराब लाइसेंसधारियों को फायदा पहुंचाया गया। रिपोर्ट में सीधे मनीष सिसोदिया का नाम लिया गया था। यह रिपोर्ट एलजी को सौंपी गई थी।'

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi , Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab , Chief Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD