Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मनाली में 19 करोड़ से होगा वोल्वो बस स्टेण्ड का निर्माण-डीसी

पर्यटन विकास परिषद की बैठक आयोजित

DC Kullu,Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 17 Aug 2022

Last updated on: Aug 17, 2022, 00:00 IST

मनाली स्थित आलू ग्राउण्ड के समीप एक भव्य वोल्वो बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। इसके लिये प्रदेश सरकार ने 19 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। यह जानकारी उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज एसडीएम कार्यालय सभागार मनाली में आयोजित पर्यटन विकास परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि घाटी में बादल फटने की घटनाओं से ब्यास नदी में बार-बार बाढ़ आने से वोल्वो के लिये बनाई गई पार्किंग क्षतिग्रस्त हो जाती है। 

सबसे पहले ब्यास नदी के छोर पर प्रोटेक्शन वॉल लगाई जाएगी। वोल्वो बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसमें दूसरी मंजिल में एक बहुत बडे़ कैफेटेरिया का निर्माण किया जाएगा और दो मंजिलों में पार्किग बनेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री इस बस अड्डे के निर्माण की आधारशिला रखेंगे।उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अभियंताओं को अलेऊ व साथ लगते गांवों के लिये एक महीने में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। 

उन्होंने कहा कि मढ़ी में 15 करोड़ की लागत से बने शैडो में जो कमियां हैं उन्हें जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने नगर परिषद की मांग पर मनाली के विभिन्न स्थलों पर हाई मास्ट लाईटें स्थापित करने की औपचारिकताओं को पूरा करने को कहा। उन्होंने शहर में सीसीटीवी स्थापित करने के लिये पुलिस विभाग को निर्देश दिये। हालांकि इसके लिये धनराशि पुलिस विभाग को पहले ही उपलब्ध करवाई जा चुकी है। 

उन्होंने नेचर पार्क गुलाबा के शेष कार्य को जल्द पूरा करने के लिये वन विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने वन विभाग से अन्य स्थानों पर पथ निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को भी कहा।उपायुक्त ने कचरा अपविष्ट  संयंत्र मनाली को जल्द से पुनः कार्यशील बनाने के सख्त निर्देश जारी किये। उन्होंने संयंत्र की मशीनरी भी जल्द से मनाली पहुंचाने को कहा। उन्होंने साथ लगती पंचायतों में भी कचरा निष्पादन का सुव्यस्थित ढंग से प्रबंधन करने के लिये निर्देश दिये।  

बैठक में हाउस ने पर्यटन विकास परिषद की एक करोड़ 17 लाख की देनदारियों के लिये भी स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान विभिन्न विभागों व एजेन्सियों से लगभग 8.50 करोड़ रुपये के नये प्रस्तावों आएं जिनमें से अधिकांश को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा, पहले से चल रहे लगभग 2.6 करोड़ के कार्यों में कार्योत्तर स्वीकृति भी प्रदान की गई।

बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने किया। बैठक में एसडीएम सुरेन्द्र ठाकुर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, उपाध्यक्ष मनोज लारजे, होटल एसोसियेशन के अध्यक्ष मुकेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

 

Tags: DC Kullu , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD