Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आयरलैंड ने अफगानिस्तान को सात विकेट से किया चित, 3-2 से जीती T20 series

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20I Series, Ireland Vs Afghanistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेलफास्ट , 18 Aug 2022

Last updated on: Aug 18, 2022, 00:00 IST

आयरलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच सात विकेट से जीत लिया। बारिश के कारण बाधित हुए मैच को कम ओवरों का करना पड़ा। साथ ही आयरलैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज को 3-2 से जीत लिया। 

टॉस जीतकर आयरलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम की शुरूआत शानदार रही, तेज गेंदबाज मार्क अडायर ने पारी का पहला ओवर फेंका। हालांकि, बारिश के कारण मैच को पहले 15 ओवर का किया गया। 

अफगानिस्तान ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए, जिसमें उसमान घनी ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 44 रन बनाए। वहीं, अजमतउल्ला ने 15 रनों की नाबाद पारी खेली। गेंदबाज मार्क अडायर ने तीन विकेट झटके, जहां टीम के शुरूआती 3 विकेट शामिल थे। 

हजरत्तुल्ला (10), विकेटकीपर गुरबाज (4) और इबराहिम (8) का विकेट शामिल है। उन्हें प्लेयर आफ द मैच से सम्मानित किया गया। वहीं, जार्ज डॉक्रेल को मैन आफ द सीरीज का खिताब दिया गया। हालांकि, एक पारी के बाद फिर से बारिश शुरू हुई, जिसके बाद ओवरों को और कम किया गया, जहां टीम को 7 ओवर में 56 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया गया । 

आयरलैंड टीम ने आसानी से लक्ष्य को पार कर लिया और अंतिम टी20 मैच को सात विकेट से जीत लिया।

संक्षिप्त स्कोर :

अफगानिस्तान : 15 ओवर में 95/5 (उस्मान गनी 44 नाबाद; मार्क अडायर 3-16, जोशुआ लिटिल 2-14)।

आयरलैंड : 6.4 ओवर में 56/3 (पॉल स्टलिर्ंग 16, लोर्कन टकर 14, मुजीब उर रहमान 2-17)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20I Series , Ireland Vs Afghanistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD