Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

Healthy Digestion: मानसून में मजबूत पाचन तंत्र के लिए खाएं प्रोबायोटिक फूड्स,रहेंगे आप एकदम फिट

Best Food For Digestion Problems: मानसून में आम शिकायत पेट खराब होने की रहती है,इसलिए हम आपको बताएंगे कि मानसून में मजबूत पाचन तंत्र के लिए आपको क्या खाना चाहिए?

 Best Food For Digestion Problems, Healthy Digestion, Probiotic Foods, Food For Digestion Problems, Food For Good Digestion, Healthy Digestion Food, Food, Health, Digestive Problem, Digestive Problem Cure
Listen to this article

5 Dariya News

17 Aug 2022

Last updated on: Aug 17, 2022, 00:00 IST

Probiotic Foods: मानसून आते ही हम अपनी सेहत को लेकर थोड़ा ज़्यादा सतर्क हो जाते हैं क्योंकि यह मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है. ऐसे में सबसे ज्यादा ध्यान हमें अपने खान-पान पर देना पड़ता है. स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की बात करें तो इस  मौसम में पेट खराब होने की समस्या सबसे आम होती है.ऐसे में पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए आपको प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन करना चाहिए. 

बता दें प्रोबायोटिक फूड (Probiotic Food) हमारे शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने का काम करते हैं.  शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ने के कारण यह हमारे इम्युनसिस्टम को ठीक रखता है. आपको बता दें कि इस तरह के प्रोबायोटिक फूड को फंक्शनल फूड्स भी कहा जाता है. आइए जानते हैं कि मानसून में अच्छी सेहत और मजबूत पाचन तंत्र के लिए आपको अपनी डाइट में क्या- क्या शामिल करना चाहिए। 

Also read:- Jamun seed benefits in hindi जामुन के बीज से मिलते हैं शरीर को कई लाभ जानिए इसके फायदे और उपयोग

मानसून के मौसम में करें इन फूड्स का सेवन

दही-

दही हमारे शरीर में आसानी से पच जाता है क्योंकि इसमें गुड बैक्टीरिया की मात्रा अधिक पाई जाती हैं दही का सेवन आप अपने नाश्ते और लंच में कर सकते हैं. दही खाने के अनेकों लाभ है जैसे- दही हमारे मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. यदि आप दही खाना ज़्यादा पसंद नहीं करते तो आप इसकी छाछ और लस्सी बनाकर भी पी सकते हैं. 

कच्चा पनीर-

पनीर भी प्रोबायोटिक फूड है इसलिए आपको पनीर का सेवन करना चाहिए। कच्चे पनीर में कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, पनीर में विटामिन बी12, कैल्शियम, फॉस्पोरस और सेलेनियम आदि पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों को मजबूत रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी स्ट्रांग बनाता है. 

Also read:- चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें,अच्छी सेहत पर पढ़ सकता है बुरा असर

इडली-

इडली सबसे लाइट फूड है आप नाश्ते और लंच में आसानी से इसे खा सकते हैं क्योंकि ये आसानी से पचती है इटली चावल और दाल से बनाई जाती है. जिस कारण इसमें गुड बैक्टीरिया काफी काफी मात्रा में होते हैं. इडली में कोलेस्ट्रॉल और फैट नहीं होता है. जिस कराण इसका सेवन हृदय रोगी और हाई बीपी वाले मरीज भी कर सकते हैं.

अचार-

घर पर बना हुआ आचार भी प्रोबायोटिक फूड में शामिल होता है क्योंकि इसे फॉर्मेट करके तैयार किया जाता है जिसकी वजह से इसमें काफी ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत रखने में सहायक होता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. 5dariyanews इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Tags: Best Food For Digestion Problems , Healthy Digestion , Probiotic Foods , Food For Digestion Problems , Food For Good Digestion , Healthy Digestion Food , Food , Health , Digestive Problem , Digestive Problem Cure

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD