Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ओलिवियर की जगह टीम में ले सकते हैं लुंगी एनगिदी, मार्को जेन्सन और एनरिक नोर्त्जे : Temba Bavuma

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Lungi Ngidi, Marco Jansen, Anrich Nortje, Temba Bavuma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 17 Aug 2022

Last updated on: Aug 17, 2022, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका टीम के तेज गेंदबाज डुआने ओलिवियर इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के कप्तान तेम्बा बावुमा का मानना है कि डीन एल्गर के नेतृत्व वाली टेस्ट टीम ओलिवियर की जगह लुंगी एनगिदी, मार्को जेन्सन और एनरिक नोर्त्जे की उपस्थित दर्ज करा सकती है। 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओलिवियर मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। ओलिवियर को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के चार दिवसीय मैच के दौरान चोट लगी थी। बावुमा के पास 51 टेस्ट कैप हैं। 

उन्होंने कहा, "दक्षिण अफ्रीका टीम प्रबंधन को अब तक पता चल गया होगा कि तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा चोट से उबर चुके हैं और लॉर्डस में शुरूआती टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं, यह अभी पता नहीं चल पाया है।"

बावुमा ने सुपरस्पोर्ट डॉट कॉम के हवाले से बुधवार को कहा, "डुआने ओलिवियर का चोटिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि उन्हें काउंटी क्रिकेट में खेलने का काफी अनुभव है। इस बीच, कैगिसो रबादा की उपलब्धता अभी भी फिटनेस के लिए लंबित है। 

अगर टीम के गेंदबाजी आक्रमण में उनके जैसा खिलाड़ी है, तो आप जानते हैं कि उनका प्रयोग किस प्रकार करना है।"मुझे कैगिसो रबादा की चोट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन वह एक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है। 

अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है, तो वह इस मौके को गंवाएंगे नहीं। बावुमा ने महसूस किया, ओलिवियर की अनुपस्थिति में एनगिदी नोर्त्जे और जेनसन जैसे तेज गेंदबाज टीम के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया, "कोच मार्क बाउचर और कप्तान एल्गर सुनिश्चित करेंगे की किस खिलाड़ी को टीम में शामिल करना है। लुंगी एनगिदी सफेद गेंद वाले क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी करते हैं और टीम के पास मार्को जेनसन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हैं। 

टीम के पास एनरिक नोर्त्जे भी हैं, जो इस समय शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। हमारे दो स्पिनरों के साथ, वे तीन मुख्य तेज गेंदबाज हैं जिन्हें हम टीम में चुनेंगे।"उन्होंने आगे बताया, "लूथो सिपामला और ग्लेनटन स्टुरमैन भी अच्छे विकल्प हैं, जो गेंद को स्पिन कराने में माहिर हैं।

"डीन एल्गर और सरेल एरवी का संयोजन एक नई सलामी जोड़ी है और आपको इसे बनाने के लिए समय देना होगा। खिलाड़ी ने आगे बताया, "इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का मतलब हम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में अपना स्थान बनाए रखेंगे। 

हम टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं, एक टीम के रूप में, हम समझते हैं कि हम अभी भी अपने खेल में और बदलाव करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Lungi Ngidi , Marco Jansen , Anrich Nortje , Temba Bavuma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD