Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह Shahbaz Ahmed टीम में शामिल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shahbaz Ahmed, Washington Sundar, India Vs Zimbabwe, ODI Series
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 16 Aug 2022

Last updated on: Aug 16, 2022, 00:00 IST

अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वाशिंगटन सुंदर की जगह शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है। इस बारे में बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान में जानकारी दी। 

इंग्लैंड में काउंटी मैच खेलने के दौरान वाशिंगटन सुंदर को कंधे में चोट लग गई थी जिससे वह जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हो गए हैं। इस बीच, शाहबाज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पहली बार टीम इंडिया के लिए चुना गया है। 

शाहबाज एक आलराउंडर स्पिनर हैं। आईपीएल 2022 सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 219 रन बनाए और चार विकेट भी झटके थे। अनकैप्ड 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 26 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें 47.28 की औसत से 662 रन बनाए हैं और 4.43 की इकॉनमी रेट से 24 विकेट लिए हैं। 

दूसरी ओर, सुंदर को साल की शुरूआत के बाद से कई बार चोटिल होना पड़ा है। चोट के कारण सुंदर 12 महीने से मैदान से बाहर हैं। 22 वर्षीय खिलाड़ी को चोट के कारण फरवरी में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला से बाहर होना पड़ा था। 

इससे पहले, कोरोना संक्रमण के कारण उन्हें वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने से रोक दिया था। भारत तीन मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे से एक नए रूप में भिड़ेगा, जिसमें केएल राहुल की वापसी से दर्शकों का उत्साह बढ़ा है, जो टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार है। 

हरारे स्पोर्ट्स क्लब 18 से 22 अगस्त के बीच तीन वनडे मैचों की मेजबानी करेगा। यह श्रृंखला आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के तहत खेली जाएगी, जो अगले साल विश्व कप के लिए स्वचालित क्वालीफाइंग स्पॉट निर्धारित करेगी। 

वर्तमान में, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 12 मैचों में 79 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि जिम्बाब्वे 15 मैचों में केवल 35 अंकों के साथ 13वें स्थान पर है। भारत मेजबान होने के कारण पहले ही विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुका है, लेकिन जिम्बाब्वे तालिका में आगे बढ़ने की कोशिश करेगा, जिन्हें क्वालीफाइंग स्पॉट के लिए अंकों की सख्त जरूरत है। 

भारत 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला वनडे खेलेगा। 

3 वनडे मैचों के लिए भारत की टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर , कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और शाहबाज अहमद।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shahbaz Ahmed , Washington Sundar , India Vs Zimbabwe , ODI Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD