Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कारम बांध ने खोली भ्रष्टाचार की पोल, सरकार लीपापोती में लगी : Kamal Nath

Kamal Nath, Former Chief Minister and Madhya Pradesh Congress Committee, MPCC, Congress, Indian National Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 16 Aug 2022

Last updated on: Aug 16, 2022, 00:00 IST

मध्यप्रदेश के धार जिले में निमार्णाधीन कारम बांध की दीवार दरक जाने से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं, साथ ही कई गड़बड़ियां भी सामने आई हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने क्षतिग्रस्त बांध और उससे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सरकार पर हमला बोला की वह भ्रष्टाचार पर लीपापोती करने की कोशिश में लगी है। 

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार केा धार जिले के कारम नदी पर बने क्षतिग्रस्त बांध को देखने पहुंचे। उन्होंने बरसते पानी के बीच क्षतिग्रस्त बांध का अवलोकन किया और धरमपुरी तहसील के दूधी गांव में पहुंचकर प्रभावित ग्रामीण जनों से बातचीत की, उनका हाल जाना। 

प्रभावित किसानों ने कमलनाथ को बताया कि इस आपदा में उनकी फसल बह गई है, घर बह गए हैं, खेत की मिट्टी भी बांध के पानी के साथ बह गई है, खेतों में पानी में बहकर पत्थर आ गये हैं, जिससे आगे अब खेती करना भी मुश्किल होगा। 

हम अभी भी पहाड़ों व जंगलो में रह रहे हैं। ग्रामीणों ने आरेाप लगाया कि, सरकार ने अभी तक कोई सर्वे कार्य शुरू नहीं किया है, न हमें कोई मुआवजा मिला है, न हमारी कोई सुध लेने अभी तक आया है। प्रभावित ग्रामीणजनों व जनप्रतिनिधियों का आरेाप है कि इस बांध के निर्माण में भ्रष्टाचार व घटिया निर्माण की शुरू से कई शिकायतें की लेकिन सारी शिकायतों को अनदेखा किया गया, जिसके कारण यह स्थिति बनी। 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार द्वारा बनाई गई जांच कमेटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो बांध के ढहने के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हीं की कमेटी बनाकर सरकार इस पूरे भ्रष्टाचार पर लीपापोती का प्रयास कर रही है। 

कमल नाथ ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, यह बांध भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की निशानी है, उनकी एक बड़ी लापरवाही है। मैं आज खराब मौसम में यहां आया हूं, यह देखने कि किस प्रकार शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार का डैम फूटा है। 

मैंने आज देखा कि किस प्रकार से यह डैम मिट्टी से बना हुआ है। कमल नाथ ने आरोप लगाया कि आज हर ठेके में भ्रष्टाचार है, जब तक भ्रष्टाचार न हो, सौदा पूरा नहीं होता है। आज इतनी सारी योजनाएँ रुकी पड़ी है क्योंकि दलाली का सौदा पूरा नहीं हुआ है। 

कमल नाथ ने कारम बांध की ठेका प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा, सभी जानते है कि इस बांध की मुख्य निर्माण कंपनी दिल्ली की थी, पेटी कांटैक्ट किसी और को दिया, यह सब पहले से ही तय था। उस सार्थक कम्पनी का मालिक कौन, पार्टनर कौन, इसका भी जल्द खुलासा होगा। 

इन्होंने नर्मदा पौधारोपण से लेकर, व्यापम, ई-टेंडर, अस्पताल, नसिर्ंग कालेज, आयुष्मान योजना सभी में भ्रष्टाचार किया। कमल नाथ ने कहा कि यह बांध टूटा है, यह सबूत करता है कि किस प्रकार पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार की दीमक लग गई है और यह दीमक नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। 

हर जिले में भ्रष्टाचार की व्यवस्था इन्होंने बनायी हुई है। पंचायत से लेकर मंत्रालय तक यह व्यवस्था बनी हुई है। आज हर ठेके में 30-40 फीसदी कमीशन का खेल चल रहा है। आज प्रदेश भ्रष्टाचार की पटरी पर चल रहा है। 

भाजपा की सरकार पर हमला करते हुए कमल नाथ ने कहा भाजपा सरकार सिर्फ नाटक- नौटंकी और इवेंट से जनता का ध्यान मोड़ने में लगी हुई है। यहां लोग बर्बाद हो गये इस पर बात नहीं करेंगे, यह बचाने की बात करेंगे। 

आज शिवराज जब तक झूठ नहीं बोल लें इवेंट, नाटक-नौटंकी न कर ले, इनका पेट नहीं भरता। कमल नाथ की मांग है कि इस मामले में तत्काल प्रकरण दर्ज हो, गिऱफ्तारी हो, भ्रष्टाचार की जांच हो, प्रभावितों को फसल, घर, जमीन सभी का मुआवजा मिले। 

प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा तक आवाज उठायेगी और उनकी हर संभव मदद करेगी।

 

Tags: Kamal Nath , Former Chief Minister and Madhya Pradesh Congress Committee , MPCC , Congress , Indian National Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD