Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी आम आदमी क्लीनिक: चेतन सिंह जोड़ेमाजरा

आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से इलाके के लोगों को मिलेंगी बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं: डिप्टी स्पीकर

Chetan Singh Jauramajra, Jai Krishan Rouri, Jai Krishan Singh Rouri, Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence, Har ghar Tiranga, 75th Independence Day, Independence Day, Independence Day of India , Independence Day 2022, 76th Independence Day 2022, Aam Aadmi Clinics, Mohalla Clinics
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Aug 2022

Last updated on: Aug 15, 2022, 00:00 IST

स्वास्थ्य मंत्री पंजाब चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग वचनबद्ध है और आने वाले दिनों में स्वास्थ्य क्षेत्र में पूरे प्रदेश में लोगों को बड़े स्तर पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। 

वे आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा की उपस्थिति में होशियारपुर के ब्लाक पोसी के अंतर्गत आते गांव बसियाला में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से स्वास्थ्य मंत्री के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। 

इस मौके पर उनके साथ विधायक दसूहा श्री कर्मवीर सिंह घुम्मण, एस.एस.पी. श्री सरताज सिंह चाहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित महाजन व एस.डी.एम. होशियापुर श्री शिवराज सिंह बल भी मौजूद थे।देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुतियां देने वाले शहीदों को नमन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज इन्हीं शहीदों के कारण हम स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं। 

उन्होंने आम आदमी क्लीनिक का जायजा लेने के दौरान कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान की ओर से 75वें आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदेश में 75 आम आदमी क्लीनिक स्वतंत्रता दिवस पर जनता को समर्पित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 8 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जिनमें से 3 आम आदमी क्लीनिकों का आज रस्मी उद्घाटन कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक बसियाला के अलावा आम आदमी क्लीनिक बहादुरपुर(होशियारपुर) का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने व आम आदमी क्लीनिक अहियापुर(दसूहा) का उद्घाटन विधायक उड़मुड़ श्री जसवीर सिंह राजा गिल ने किया है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में जिला निवासियों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा व उन्हें नि:शुल्क दवाईयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि आम आदमी क्लीनिकों में ओ.पी.डी. सेवाएं, परिवार नियोजन सेवाएं भी रहेंगी। इसके अलावा लोगों को 41 तरह के नि:शुल्क टैस्ट किए जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 16 नए मैडिकल कालेज बनाए जा रहे हैं, जो कि पंजाब सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्राथमिकता को दर्शाता है। 

उन्होंने कहा कि 31 अगस्त तक प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में दवाईयां उपलब्ध करवा दी जाएंगी, इसके साथ ही अस्पतालों में डाक्टरों व अन्य स्टाफ की कमी को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। श्री चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने एन.आर.आई. स्व. स. करतार सिंह बसियाला परिवार का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने गांव में आम आदमी क्लीनिक बना कर पंजाब सरकार को सौंपी है। 

उन्होंने कहा कि एन.आर.आईज का प्रदेश के विकास में बहुत अहम योगदान है और वे उम्मीद करते हैं कि एन.आर.आईज प्रदेश के विकास में इसी तरह अपना योगदान देते रहेंगे। डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा श्री जय कृष्ण रोढ़ी ने पंजाब सरकार की ओर से खोले जा रहे आम आदमी क्लीनिक की प्रशंसा करते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन पहल बताया। 

उन्होंने कहा कि गांव बसियाला में खुले आम आदमी क्लीनिक से इलाके को लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वस्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।इस मौके पर डायरेक्टर स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग पंजाब डा. रणजीत सिंह घोतरा, सिविल सर्जन डा. अमरजीत सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार,  आम आदमी पार्टी के लोकसभा इंचार्ज डा. हरविंदर सिंह बख्शी, श्री हरमिंदर सिंह संधू, श्री हरजिंदर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Jai Krishan Rouri , Jai Krishan Singh Rouri , Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence , Har ghar Tiranga , 75th Independence Day , Independence Day , Independence Day of India , Independence Day 2022 , 76th Independence Day 2022 , Aam Aadmi Clinics , Mohalla Clinics

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD