Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईसीसी को वनडे, टेस्ट क्रिकेट पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता : Kapil Dev

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Kapil Dev, International Cricket Council, ICC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 15 Aug 2022

Last updated on: Aug 15, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव को लगता है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को वनडे और टेस्ट मैच क्रिकेट के अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिए और समय देने की जरूरत है। फ्रेंचाइजी टी20 लीग के विकास ने वनडे क्रिकेट के भविष्य पर एक गंभीर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है और टेस्ट क्रिकेट सहित इसके भविष्य के लिए चिंता का विषय है।

व्यस्त कार्यक्रम के कारण इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के वनडे संन्यास ने 50 ओवर के खेल के भविष्य के बारे में और भी संदेह पैदा कर दिया है। कपिल ने सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड के हवाले से कहा, "मुझे लगता है कि यह वनडे क्रिकेट जल्द ही खत्म हो जाएगा। आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की एक बड़ी जिम्मेदारी है कि इस खेल को कैसे बचाया जाए। 

यह यूरोप में फुटबॉल की तरह चल रहा है। वे प्रत्येक देश के खिलाफ नहीं खेलते हैं। यह चार साल में विश्व कप के रूप में एक बार होता है। क्या हमारे पास विश्व कप और बाकी समय क्लब (टी20 फ्रेंचाइजी) क्रिकेट खेलने का है?"उन्होंने आगे कहा,्न"इसी तरह, क्या क्रिकेटर अंतत: मुख्य रूप से आईपीएल या बिग बैश या ऐसी ही कुछ लीग में खेल रहे होंगे? इसलिए आईसीसी को इसमें और ध्यान देना चाहिए। 

ताकि वनडे क्रिकेट, टेस्ट मैच क्रिकेट के अस्तित्व को सुनिश्चित रखा जा सके।"1983 वनडे विश्व कप विजेता कप्तान कपिल सिडनी में भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत-आस्ट्रेलिया रणनीतिक एलाइंस डिनर में सम्मानित अतिथि थे। उन्हें डर था कि अगले साल की शुरूआत में दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात की अपनी टी20 लीग होने के कारण, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सिर्फ विश्व कप तक ही सीमित ना रह जाए।

जनवरी और फरवरी 2023 में होने वाली दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग का सीधा मुकाबला यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) से होगा, जो अगले साल जनवरी में भी होगा। दोनों लीग उस समय संचालित होंगी, जब आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) और बांग्लादेश की बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) होगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Kapil Dev , International Cricket Council , ICC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD