Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

डीपीआरओ ने रवाना किया चण्डीगढ़ प्रेस क्लब की साईकल राईड को

Himachal Pradesh, Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 14 Aug 2022

Last updated on: Aug 14, 2022, 00:00 IST

आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में चण्डीगढ़ प्रेस क्लब के सदस्यों की साईकल राईड आज कुल्लू पहुंची। राईड को कुल्लू से लाहौल-स्पिति के लिये जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू में आयोजित स्वागत समारोह के उपरांत रवाना किया। इस राईड में तिरंगा देश की शान का संदेश देने के साथ-साथ साईकल राईड को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर प्रेम ठाकुर ने कहा कि साईकल रैली हर घर तिरंगा की मुहिम को आम जनमानस तक पहुंचाकर इसे बल प्रदान करने का कार्य करेगी। इसके अलावा आधुनिक जीवन शैली में साईकल राईड से शारीरिक परिश्रम करके अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है, इसका संदेश भी लोगों को देगी।प्रेस क्लब चण्डीगढ़ के पदाधिकारी विक्रांत शर्मा ने कहा कि साईकल रैली को मनाली से सीमा सड़क संगठन रवाना करेंगे और उनके साथ संवाद करने का अवसर मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि पत्रकारों की लेखनी में ऐसी खूबसूरत व अद्भुत जगहों का भ्रमण करने के बाद और भी निखार आता है, क्योंकि किसी जगह के बारे में लिखने से पूर्व वहां स्वयं जाकर जो तथ्य सामने आते हैं उससे एक स्टीक लेख जनता को परोस सकते हैं।इससे पूर्व प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू के अध्यक्ष धनेश गौतम ने स्वागत किया और कहा कि पत्रकारिता के साथ सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना एक सराहनीय प्रयास है। इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है।इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू के पदाधिकारी, पत्रकार व चण्डीगढ़ प्रेस क्लब के 12 सदसीय दल के सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Himachal Pradesh , Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD