Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार

 

आमिर खान की 'Laal Singh Chaddha' के खिलाफ बायकॉट कैंपेन पर आईएएनएस का सर्वे

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Laal Singh Chaddha, Aamir Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Aug 2022

Last updated on: Aug 13, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के साथ विवादों में फंसती चली जा रही है। सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग की जा रही है। यह 1994 की हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है। फिल्म का बहिष्कार करने वालों ने आरोप लगाया है कि एक्टर आमिर खान भारतीय संस्कृति और परंपरा का सम्मान नहीं करते।

फिल्म के खिलाफ बढ़ते विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए आमिर खान ने कहा, अगर मैंने किसी भी तरह से किसी को ठेस पहुंचाई है, तो उसके लिए मुझे खेद है। मैं किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता। अगर कोई फिल्म नहीं देखना चाहता तो मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करूंगा। इससे पहले वह अपने एक इंटरव्यू को लेकर विवादों में आए थे। 

एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा था कि वह बढ़ती असहिष्णुता से चिंतित हैं और उनकी पत्नी ने देश से बाहर जाने का सुझाव दिया था। फिल्म में उनकी को-स्टार करीना कपूर खान ने लोगों से फिल्म का बहिष्कार नहीं करने का अनुरोध किया है। सी-वोटर-इंडियाट्रैकर ने आईएएनएस की ओर से एक सर्वे किया, जिसमें फिल्म का बहिष्कार करने के बारे में लोगों की राय जानने की कोशिश की गई।

सर्वे में भारतीयों की राय बायकॉट कैंपेन को लेकर अलग-अलग थी। सर्वे के दौरान, जहां 51 प्रतिशत लोगों ने आमिर की विवादास्पद टिप्पणियों का हवाला देते हुए बायकॉट कैंपेन को सपोर्ट किया, तो वहीं 49 प्रतिशत इस तरह के कैपेंन से पूरी तरह असहमत थे। दिलचस्प बात यह है कि अलग-अलग उम्र वाले लोगों के बीच इस मुद्दे को लेकर अपनी अलग राय थी। 

सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, जहां 18-24 वर्ष आयु वर्ग के 52 प्रतिशत लोगों ने फिल्म के खिलाफ अपील का समर्थन किया, वहीं 48 प्रतिशत ने असहमति दर्ज कराते हुए लोगों से फिल्म देखने को कहा। इसके अलावा, 35-44 वर्ष की आयु के 52 प्रतिशत ने फिल्म का बहिष्कार करने पर अपने सहमति व्यक्त की, जबकि 48 प्रतिशत ने फिल्म के खिलाफ चलाए जा रहे कैंपेन पर नाराजगी जताई। 

सर्वे के दौरान एनडीए और विपक्षी मतदाताओं ने भी विचार व्यक्त किए। सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, जहां 67 प्रतिशत एनडीए मतदाताओं ने फिल्म के बहिष्कार के आह्वान का समर्थन किया, वहीं 60 प्रतिशत विपक्षी समर्थकों ने बहिष्कार का विरोध किया।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Laal Singh Chaddha , Aamir Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD