Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके

 

Madhya Pradesh के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश, इंदौर में सड़क पर कार बही

Weather, Indian Meterological Department, IMD, Madhya Pradesh, Bhopal, Heavy Rain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 10 Aug 2022

Last updated on: Aug 10, 2022, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश हुई है, जिसका जनजीवन पर असर पड़ा है। नदियां उफान पर हैं तो इंदौर में सड़क पर इतना पानी आ गया कि कार तक बह गई। मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय है और बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर सहित अनेक स्थानों पर जोरदार बारिश दर्ज की गई है,इसके चलते बांधों का जलस्तर बढ़ गया है तो वहीं नदियां उफान पर हैं।

इंदौर में बीती रात को हुई बारिश ने शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया और यहां की शांतिनाथपुरी की सड़कों पर तो इतना तेज पानी था कि एक कार बह गई और इसी तरह की घटना फूटी कोठी के सामने भी हुई, जहां कार पानी में बहने के बाद पलट गई। राजधानी में भी जोरदार बारिश हुई जिसके चलते कई स्थानों पर पानी भर गया और आवागमन भी प्रभावित हुआ। 

यहां के कलियासोत और भदभदा डैम के एक-एक गेट खोलकर पानी भी निकाला गया। इसके अलावा रायसेन में बारना बांध के गेट खोले गए और पानी की निकासी की गई। राज्य में उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है इसी तरह कालीसिंध नदी का भी जल स्तर बढ़ा है। भारी बारिश के चलते रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली कई गाड़ियां प्रभावित हुई हैं।

 

Tags: Weather , Indian Meterological Department , IMD , Madhya Pradesh , Bhopal , Heavy Rain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD