Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा 15 अगस्त से खुलने जा रहे आम आदमी क्लीनिकों की तैयारियों का जायज़ा

कहा, आम आदमी क्लीनिक खुलने से सेहत के क्षेत्र में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Anmol Gagan Mann, Cabinet Minister, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Aam Aadmi Clinics
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस. ए. एस. नगर , 09 Aug 2022

Last updated on: Aug 09, 2022, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री मैडम अनमोल गगन मान द्वारा 15 अगस्त से खुलने जा रहे आम आदमी क्लीनिकों की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए आज विशेष दौरा किया। इस दौरे के दौरान सबसे पहले खरड़ हलके के गाँव छज्जू माजरा में बने आम आदमी क्लीनिकों का दौरा किया। यहां पहुँचने पर लोगों के इक्ट्ठ द्वारा मंत्री का हार्दिक स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने गाँव जंडपुरा और फिर गाँव कांसल में बने आम आदमी क्लीनिकों का दौरा किया।  

 इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से लोगों के साथ मतदान से पहले किया एक और बड़ा वायदा 15 अगस्त को पूरा होने जा रहा है। राज्य सरकार की तरफ से लोगों को सेहत पक्ष से मुफ़्त और बढ़िया सहूलतें देने के इरादे के साथ लोगों के घरों के बहुत नज़दीक ही आम आदमी क्लीनिक बनाऐ गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले पड़ाव में ऐसे 75 आम आदमी क्लीनिक बनाऐ गए हैं यह क्लीनिक 15 अगस्त को 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को समर्पित किये जाएंगे। 

यह क्लीनिक राज्य भर के लोगों को बेहतरीन सेहत सेवाएं मुफ़्त मुहैया कराएंगे। उन्होंने कहा कि हर आम आदमी क्लीनिक में डाक्टर का कमरा, रिसैपशन-कम-वेटिंग एरिया और मरीज़ों के इलाज और बीमारियों का पता लाने के लिए एम. बी. बी. एस. डाक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और सेवक आदि स्टाफ होगा। मैडम मान ने बताया कि इन आम आदमी क्लीनिकों में तकरीबन 100 क्लिनीकल टैस्ट और 41 पैकेज लोगों को मुफ़्त दिए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का यह क्रांतिकारी कदम राज्य में सेहत संभाल ढांचे को पूरी तरह सुधार देगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक खुलने से लोगों को सेहत संभाल सम्बन्धी बड़ी राहत मिलेगी।  इस मौके पर खरड़ के एस. डी. एम श्री रविन्द्र सिंह, सेहत विभाग के सिवल सर्जन श्रीमती आदर्शपाल कौर, डॉ. डोगरा, अन्य ज़िला अधिकारी और प्रसिद्ध आदरणिय हरजीत सिंह बंटी, दिनेस कुमार, रघबीर मोदी, हरप्रती सिंह, अमरजीत सिंह अन्य वलंटियरज़ बड़ी संख्या में विशेष तौर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , Cabinet Minister , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Aam Aadmi Clinics

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD