Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मनदीप कौर आत्महत्या मामला: राघव चड्ढा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से की मुलाकात

राघव चड्ढा ने विदेश मंत्री एस.जयशंकर से किया आग्रह, मनदीप कौर के पार्थिव शरीर को जल्द लाया जाए भारत

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, External Affairs Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Aug 2022

Last updated on: Aug 08, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को विदेश मंत्री एस.जयशंकर से मुलाकात कर न्यूयॉर्क में 30 वर्षीय भारतीय मूल की महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर परिवारिक सदस्यों को जल्द न्याय दिलाने और महिला के शव को जल्द भारत लाने की पूरजोर अपील की। 

गौरतलब है कि अपने पति रंजोधबीर सिंह संधू द्वारा घरेलू हिंसा की शिकार मंदीप कौर ने 3 अगस्त को न्यूयॉर्क (अमेरिका) में आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि आत्महत्या से पहले मनदीप कौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमे उसने अपने पति और ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रतातिड़ करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

केंद्रीय मंत्री से बैठक के दौरान सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मंदीप कौर, जो अपने पीछे अपनी दो बच्चियों को छोड़ गई है, की मृत्यु ने पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया है। 

राघव चड्ढा ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे अपने ज्ञापन में कहा की “हम उसे वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन मैं विदेश मंत्रालय से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि सरकार दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा दिलाए और महिला के शव को भारत वापस लाने की उसके परिवार की मांग को तुरंत पूरी करे,”

इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि यह सोचकर रूह कांप उठती है कि ऐसी कितनी भारतीय महिलाएं विदेशों में घरेलू हिंसा से जूझ रही हैं। राघव चड्ढा ने विदेश मंत्रालय से अपील करते कहा कि विदेश में रहने वाली किसी अन्य भारतीय महिला के साथ ऐसा न हो, इसके लिए सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , External Affairs Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD