Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेक ने किया सेब मेले का उद्घाटन

प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित होगा नौणी विश्वविद्यालय : राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Regional Horticultural Research and Training Station, RHR&TS, Dr. Yashwant Singh Parmar University of Horticulture
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मशोबरा (सोलन) , 08 Aug 2022

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के अंतर्गत कार्यरत क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र मशोबरा में सेब उत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने फील्ड जीन बैंक संग्रह में प्रदर्शित सेब की विभिन्न किस्मों का अवलोकन किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती के माध्यम से विकसित किए गए सेब के बगीचे का भी दौरा किया और उच्च घनत्व वाले सेब के उत्पादन की तकनीक की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में औषधीय उद्यान का भी लोकार्पण किया और चिरायता का पौधा रोपित किया।

इसके बाद में किसान मेले में बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय को प्राकृतिक खेती के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां न केवल हिमाचल, बल्कि पूरे देश के किसान और बागवान प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाने वाले हिमाचल के किसान दूसरों के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि इन किसानों ने देश को एक नई राह दिखाई है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी विभिन्न अवसरों पर इन किसानों की सराहना की है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रदेश सरकार के प्रयासों, विशेषकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के योगदान की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संबंधी समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लेकर एक सराहनीय पहल की थी। 

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में अधिक संख्या में किसानों और बागवानों को प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये किसान देश का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके प्रयास राष्ट्रहित में हैं। उन्होंने कहा कि आजा़दी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हम गौरव से कह सकते हैं कि प्रदेश प्राकृतिक खेती में देश का पथ प्रदर्शन कर रहा है। 

उन्होंने किसानों से हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत अपने घरों में 13 से 15 अगस्त के दौरान तिरंगा फहराने की अपील भी की। कृषि सचिव राकेश कंवर ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती किसानों-बागवानों द्वारा स्वैच्छिक रूप से अपनायी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से किसानों के पास बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य उत्पादकता को बढ़ाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि खेतों में रसायनों के अत्यधिक उपयोग से जलवायु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने प्राकृतिक खेती के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। इससे पूर्व, डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने राज्यपाल को सम्मानित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र, मशोबरा का प्राकृतिक खेती का पैकेज ऑफ प्रैक्टिस बागवानों को उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ प्रयास करेगा। उन्होंने बागवानों से अपने पारंपरिक पौधों को पुनर्जीवित करने का भी आग्रह किया।

क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र मशोबरा के सह निदेशक डॉ. दिनेश ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सचिव उद्यान अमिताभ अवस्थी, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, निदेशक अनुसंधान डॉ. संजीव कुमार चौहान, उद्यान एवं कृषि विभाग के अधिकारी, विभिन्न जिलों के किसान एवं बागवान तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Regional Horticultural Research and Training Station , RHR&TS , Dr. Yashwant Singh Parmar University of Horticulture

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD