Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टीम के रूप में बल्लेबाजी, गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत : Nicholas Pooran

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Nicholas Pooran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लॉडरहिल (फ्लोरिडा) , 08 Aug 2022

Last updated on: Aug 08, 2022, 00:00 IST

वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने स्वीकार किया कि टी20 टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में काफी सुधार करने की जरूरत है। पूरन की टिप्पणी वेस्टइंडीज द्वारा सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क में 88 रन से भारत के खिलाफ पांचवां और अंतिम टी20 हारने के बाद आई है। 

पूरन ने मैच के बाद कहा, "जब आप दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक के खिलाफ खेलते हैं तो अच्छा प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण होता है। हमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी में टीम के रूप में सुधार करने की जरूरत है। अभी बहुत क्रिकेट खेलना बाकी है, बहुत कुछ अनुभव हासिल करना होगा। 

आशा है कि हम इन हारों के साथ एक टीम के रूप में सीखेंगे।"पूरन ने आगे बताया कि पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ कहां लड़खड़ाया। उन्होंने कहा, "हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। भारत आक्रामक रूप से खेल रहा था, लेकिन बल्लेबाज के रूप में हमने सीखा नहीं। 

गेंदबाजों के रूप में हम बेहतर हो रहे हैं, लेकिन हमें तेजी से सीखने की जरूरत है। हमने हेटमायर को छोड़कर, एक अच्छी साझेदारी नहीं की।"अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले वेस्टइंडीज के लिए 11 अगस्त से जमैका में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला होगी। 

पूरन ने स्वीकार किया कि उन्हें लेग स्पिनर हेडन वॉल्श जूनियर और बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन को एक साथ मैका देना चाहिए था। उन्होंने कहा, "आखिरकार हम दो स्पिनरों को मौका दे सकते थे। हेडन और अकील दोनों अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Nicholas Pooran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD