Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कॉमनवेल्थ महिला हॉकी में भारत का फाइनल में पहुंचने का सपना टूटा

Commonwealth Games 2022, Commonwealth of Nations, Commonwealth Games News, Commonwealth Games Medal Winners, CWG 2022, CWG 2022 Birmingham, Birmingham, Sports News, Hockey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बमिर्ंघम , 06 Aug 2022

Last updated on: Aug 06, 2022, 00:00 IST

भारतीय महिला हॉकी टीम का कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहंचने का सपना टूट गया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शूटआउट में 3-0 से हरा दिया। सविता पुनिया की अगुवाई वाली भारत की टीम ने सेमीफाइनल में बहादुरी से मुकाबला करते हुए 1-1 से बराबरी की, लेकिन शूटआउट में गोल करने में चूक गए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए शूटआउट में एम्ब्रोसिया मेलोन, एमी लॉटन और कैटलिन नोब्स ने गोल किए। खेल के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए रेबेका ग्रीनर (10वें मिनट) ने एकमात्र गोल किया, जबकि वंदना कटारिया (49वें मिनट) ने भारतीय टीम की ओर से एकमात्र गोल किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरूआती दबाव बनाने के इरादे से खेल की शुरूआत की, जबकि भारतीयों ने अपना धैर्य रखा और मौके बनाने की कोशिश की। 

ऑस्ट्रेलिया की रणनीति रंग लाई और वो शुरूआती गोल करने के करीब आए लेकिन सविता ने अच्छा सेव किया। ऑस्ट्रेलिया को एक फ्री किक मिला, लेकिन भारत ने इसे सफलतापूर्वक रोक दिया। नवनीत कौर ने कुछ ही देर बाद भारत के लिए पेनल्टी कार्नर जीत लिया, लेकिन उसका कुछ फायदा नहीं हुआ।

उसके बाद, ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक खेल दिखाया। रेबेका ग्रीनर ने 10वें मिनट में टैप-इन गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। ऑस्ट्रेलिया को एक और मौका मिला लेकिन मोनिका के शानदार डिफेंस ने उसे रोक दिया। पहले क्वार्टर के अंतिम कुछ मिनटों में, भारत ने एक फ्री हिट और पेनल्टी कार्नर अर्जित किया, लेकिन यह प्रतियोगिता को बराबर करने के लिए पर्याप्त नहीं था। 

एक गोल से पिछड़ते हुए, भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरूआत आक्रामक तरीके से की और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा पर दाहिनी ओर से दबाव बनाने की कोशिश की। नेहा के पेनल्टी कार्नर जीतने के बाद भारत ने बराबरी की तलाश में लगातार प्रयास जारी रखा और बराबरी के करीब पहुंच भी गई। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर ने गुरजीत कौर के ऑन-पॉइंट प्रयास को बचा लिया। 

24वें मिनट में संगीता ने गोल पोस्ट पर शानदार शॉट लगाया, लेकिन अलीशा पावर ने उसे बचा लिया। पांच मिनट शेष रहते भारत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया, लेकिन उससे कुछ नहीं हुआ। इसके बाद, दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने मिड-फील्ड में दबदबा बनाने की कोशिश की। चौथे क्वार्टर की शुरूआत के साथ ही भारतीय खिलाड़ियों में जोश दिखाई देने लगा। भारत का प्रयास उस समय सफल हुआ जब वंदना कटारिया ने 49वें मिनट में सुशीला चानू द्वारा पास किए गए बॉल को गोल कर दिया। 

कुछ देर बाद ही वंदना कटारिया ने एक और पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। भारत के बराबरी के बाद, दोनों देश दूसरे गोल की तलाश में ज्यादा आक्रामक हो गए लेकिन खेल समाप्ति तक कोई सफल नहीं हुआ और खेल शूटआउट में चला गया।भारत का अगला मुकाबला सात अगस्त को कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड से होगा।

 

Tags: Commonwealth Games 2022 , Commonwealth of Nations , Commonwealth Games News , Commonwealth Games Medal Winners , CWG 2022 , CWG 2022 Birmingham , Birmingham , Sports News , Hockey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD