Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही Priyanka Gandhi को पुलिस ने लिया हिरासत में

Khas Khabar, Protest, Agitation, Demonstration, Strike, New Delhi, Congress Protest, Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Detainded, Priyanka Gandhi Vadra
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Aug 2022

Last updated on: Aug 05, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर लगी जीएसटी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी को पुलिस ने सड़क से उठाकर हिरासत में ले लिया। इस पर उन्होंने पुलिस से कहा, मै यहां सरकार से समझौता करने नहीं बैठी हूं। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों ने शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया। 

इस दौरान राहुल गांधी ने संसद से तमाम सांसदों के साथ प्रदर्शन किया और उन्हें भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस के मुताबिक, कुल 64 सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।प्रियंका गांधी जब सड़क पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की। 

इसी दौरान प्रियंका ने पुलिस से कहा, सरकार से समझौता करने नहीं बैठी हूं। महंगाई पर विरोध प्रदर्शन पर जनता की आवाज उठाना उनका हक है। महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करना हमारा हक है। सरकार के लोग कहते हैं कि उनको महंगाई नहीं दिखती। हम महंगाई दिखाने जाते हैं तो हमें रोका जाता है।

इसके अलावा कांग्रेस ने राज्यों में राजभवन घेराव कार्यक्रम का भी ऐलान किया है, तो वहीं जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में भी प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल को पत्र लिख कर जानकारी दी है की जंतर मंतर को छोड़कर पूरी नई दिल्ली इलाके में 144 धारा लागू है। 

लिहाजा किसी तरह के प्रोटेस्ट की परमिशन नहीं दी जा सकती है, अगर 144 धारा का उलंघन हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी

 

Tags: Khas Khabar , Protest , Agitation , Demonstration , Strike , New Delhi , Congress Protest , Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Detainded , Priyanka Gandhi Vadra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD