Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

सीडब्ल्यूजी : भारतीय महिला हॉकी टीम कनाडा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Commonwealth Games 2022, Commonwealth of Nations, Commonwealth Games News, Commonwealth Games Medal Winners, CWG 2022, CWG 2022 Birmingham, Birmingham, Sports News, Hockey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्मिघम , 03 Aug 2022

Last updated on: Aug 03, 2022, 00:00 IST

भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को कनाडा को 3-2 से हराकर बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सेमीफाइनल में जगह बनाई। सलीमा टेटे (3' मिनट), नवनीत कौर (22' मिनट) और लालरेम्सियामी (51' मिनट) ने भारत के लिए गोल दागे, जबकि कनाडा के लिए ब्रायन स्टेयर्स (23' मिनट) और हन्ना हॉन (39' मिनट) ने गोल किया। 

सेमीफाइनल के लिए भारतीय टीम के प्रतिद्वंद्वी का फैसला गुरुवार को इंग्लैंड और वेल्स के बीच पूल ए के फाइनल मैच के बाद होगा। हालांकि, भारत अपने पूल में दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की और मैच के तीसरे मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया, जिसके बाद सलीमा टेटे ने गेंद को गोल में डालकर भारत को मैच में 1-0 की बढ़त दिलाने में मदद की। 

वंदना कटारिया ने लेफ्ट फ्लैंक के माध्यम से शानदार खेल दिखाया, लेकिन उन्हें भारत की बढ़त बढ़ाने का कोई रास्ता नहीं मिला। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने विरोधियों पर दबाव बनाना जारी रखा और अपने हाथों में बढ़त लेकर पहले ब्रेक में चली गई। भारत ने गति पकड़ी और दूसरे हाफ की शुरूआत में अधिकांश गेंद पर कब्जा कर लिया। 

22वें मिनट में लालरेम्सियामी ने नवनीत के दाहिने फ्लैंक से एक शानदार पास किया, जिसने गेंद को गोल में मारकर भारत को 2-0 से आगे बढ़ाने में मदद की। हालांकि, इसके तुरंत बाद, ब्रिएन स्टेयर्स ने 23वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर दिया। कनाडाई टीम ने भारतीय टीम को एक बार फिर परेशान किया, क्योंकि 29वें मिनट में मैडलिन सेको ने एक शॉट खेला, लेकिन गेंद गोल के बाहर चली गई। 

39वें मिनट में कनाडा ने पेनल्टी कार्नर हासिल किया और हन्ना हॉन ने गोल दागकर स्कोर को 2-2 से बराबरी कर दिया। कनाडा की टीम ने तीसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट में एक के बाद एक पेनल्टी कॉर्नर जीते, लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उन्हें असफल कर दिया। अंतिम क्वार्टर के शुरूआती मिनटों में भारतीय महिला खिलाड़ी गोल के काफी करीब पहुंच गए, लेकिन कनाडा की डिफेंडरों ने गेंद को गोल से दूर रखा।

 हालांकि, लालरेम्सियामी ने 51वें मिनट में पेनल्टी कार्नर में गोल कर भारत को 3-2 से बढ़त दिला दी, जिससे भारत को जीत मिली।

 

Tags: Commonwealth Games 2022 , Commonwealth of Nations , Commonwealth Games News , Commonwealth Games Medal Winners , CWG 2022 , CWG 2022 Birmingham , Birmingham , Sports News , Hockey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD