Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हम कुछ नया करने की कोशिश में हारे : Rohit Sharma

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ind Vs WI, 2nd T20I
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बस्सेटेरे , 02 Aug 2022

Last updated on: Aug 02, 2022, 00:00 IST

दूसरे टी20 में सोमवार को भारत वेस्टइंडीज से पांच विकेट से हार गया। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि ऐसे मौके आएंगे जब उनकी टीम कुछ मैच हारेगी, क्योंकि उनका उद्देश्य आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए सही संयोजन खोजना है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय ने टी20 इतिहास में सबसे प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिए, जिससे मेजबान टीम की जीत पक्की हो सकी। 

25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के गेंदबाज द्वारा सबसे छोटे प्रारूप में अब तक के सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड अपने नाम किए। इससे पहले, घरेलू टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर दिया। मैकॉय ने शानदार चार ओवर के स्पेल से 6/17 के साथ समाप्त किया, जिसमें उन्होंने सटीक और तेज गेंदबाजी की। उनके सामने भारत का कोई भी बल्लेबाज टिक ना सके। 

रोहित शर्मा ने कहा, "यह हमारे लिए बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं था। हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। पिच से बल्लेबाजों के लिए मददगार थी, लेकिन हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। लेकिन ऐसा हो सकता है। मैंने बार-बार कहा है कि जब आप टीम में बल्लेबाजी क्रम में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं, तो कई बार आपको असफलता हाथ लगती है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

"शर्मा ने यह भी कहा कि पारी का अंतिम ओवर तेज गेंदबाज आवेश खान को देने की रणनीति का हिस्सा था ताकि उन्हें डेथ ओवर फेंकने का अनुभव दिया जा सके। उन्होंने कहा, "यह उन्हें मौका देने का हिस्सा था। हम जानते हैं कि भुवनेश्वर कुमार आखिरी में क्या करने में सक्षम हैं, लेकिन अगर आप आवेश खान या अर्शदीप सिंह को मौका नहीं देंगे तो आप कभी नहीं जान पाएंगे कि गेंदबाज क्या कर सकते हैं।

"कप्तान ने कहा कि वह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं, क्योंकि उन्होंने कम स्कोर का बचाव करते हुए भी वेस्टइंडीज को कड़ी टक्कर दी।

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ind Vs WI , 2nd T20I

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD