Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुँचाना सरकार का लक्ष्य : सरवीन चौधरी

7 महिला मंडलों को वितरित किये चेक, ड्ढ़म्ब और अंसुई में सुनी जन समस्याएँ

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 01 Aug 2022

Last updated on: Aug 01, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि लोगों को कुशल प्रशासन देने और जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुँचाना ही सरकार का लक्ष्य है, ताकि गरीब लोग उनका लाभ उठा सकें। सरवीण चौधरी आज शनिवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत  दढ़म्ब ग्महिला मंडलों को चेक वितरण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बोल रहीं थीं।

इस दौरान उन्होंने डडम्भ में  7 महिला मंडलों  को विधायक निधि 10-10 हज़ार के चेक देकर सम्मानित किया।

उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, कमजोर वर्गों के उत्थान, किसानों की समृद्धि, महिलाओं की सुरक्षा हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना का लाभ उठाकर जहां महिलाएं आत्मनिर्भर होने लगी हैं, वहीं आम लोगों को भी स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां मिलने लगी हैं।

सरवीन ने कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में आरम्भ की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक कार्यक्रमों से प्रदेशवासी लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, आदि से प्रदेश के लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। 

इसी तरह राज्य सरकार की योजनाओं मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना से राज्य के हर व्यक्ति को लाभ प्राप्त हुआ है।रवीन ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक प्रतिमाह निःशुल्क बिजली देने की घोषणा की है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाडी सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सिलाई अध्यापिकाओं, मिड-डे-मील वर्कर्स, जलवाहकों (शिक्षा विभाग) के मानदेय में भी वृद्धि की गई है।

सरवीण ने कहा कि अप्पर डढ़म्भ में  महिला मंडल भवन बनाने के  लिए 5 लाख , रक्कड़ का  बाग से हरिजन बस्ती में इंटरलॉक टायल  डालने के लिए 10 लाख  तथा रक्कड़ का बाग में  अखाड़ा स्टेज बनाने के लिए 5  लाख  रूपये व्यय किये जा रहे हैँ। इसके अलावा  15 लाख की लागत से चंबी  धर्मशाला सड़क पर  डंगा तथा साथ ही 50 लाख की लागत से रजोल अंसुई  सड़क पर डंगे  पर व्यय हो चुके हैं। 

भोई में फुटब्रिज  70 लाख व्यय हो चुके हैं जिसका 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है अंसुई में  भी डंगे पर  7 लाख रुपये  व्यय होंगे । सरवीण ने बताया कि हिमाचल सरकार की और से 125 यूनिट  फ्री बिजली योजना में पिछले महीने लगभग साढ़े चार हज़ार उपभोक्ता उपमंडल चड़ी के अंतर्गत लाभान्वित हुए हैं। गांव दडम्ब  में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत लगभग 0.5  किलोमीटर एलटी लाइन बनाई गई है। जिसमें लगभग  3 लाख रुपये व्यय हुए ।      

सरवीण ने  कहा कि पेयजल योजना रजोल अंसुई के अंतर्गत जल जीवन मिशन में पंचायत अंसुई व रजोल  में 140 नल लगाए जा रहे हैं जिसमें 60 नल लग चुके हैं  80  नल प्रगति पर हैं  जिसमें लगभग 7.50 लाख रुपये व्यय होंगे ।इसके उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने डढ़म्ब  व अंसुई में लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों  को निर्देश दिए । 

इस अवसर पर एसडीओ लोनिवि विवेक कालिया, एसडीओ विद्युत जितेंद्र प्रकाश, जेई  राजेश सूद, रमन कुमार, ऋषभ,  त्रिलोचन सिंह, प्रधान डडम्भ अंजू कुमारी, प्रधान घरोह तिलक शर्मा, प्रधान योग राज चड्ढा,   प्रधान अंसुई रमेश, उपप्रधान राजेश,  पूर्व  चेयरमैन अश्विनी चौधरी, सक्रिय कार्यकर्ता राकेश मनु  सहित भारी संख्या में  लोग उपस्थित रहे ।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD