Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

Rajasthan में वायु सेना का फाइटर जेट MiG-21 क्रैश.. दोनों पायलट शहीद, चारों तरफ मलबा ही मलबा

Rajasthan के Barmer में हुआ ये हादसा.. फाइटर जेट MiG-21 में सवार दोनों पायलट समय रहते इजैक्ट नहीं कर पाए

Rajasthan Hadsa News, MIG 21 Crash, MIG 21 Crash News, MIG 21 Crash News In Hindi, Air Force News In Hindi, MIG 21 Crash Rajasthan
Listen to this article

5 Dariya News

बाड़मेर , 29 Jul 2022

Last updated on: Jul 29, 2022, 00:00 IST

Rajasthan News : राजस्थान में बाड़मेर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां गुरुवार रात 9 बजकर 10 मिनट पर वायु सेना का एक फाइटर जेट MiG-21 क्रैश हो गया। इसमें दो पायलट सवार थे। इस दुर्घटना का धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। 8-10 किमी तक इसकी भयंकर आवाज सुनाई दी। बुरी खबर ये है कि हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए।

आधे किमी तक फैले मलबे में चारों तरफ आग ही आग थी। देर रात एयरफोर्स ने घटनास्थल के आसपास के करीब आधा किलोमीटर इलाके को कब्जे में ले लिया। एयरफोर्स (Air Force) बिखरे हुए मलबे को इकट्‌ठा करने और घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है। 100 से ज्यादा जवान और एयरफोर्स अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Also read:-  संसद में लगे Sonia Gandhi इस्तीफा दो के नारे, Smriti Irani से बोली सोनिया- Don't talk to me

इस घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें हादसे के बाद घटनास्थल पर विमान के मलबे में आग लगी हुई है। बॉडी पाट्‌र्स बिखरे पड़े हैं। पास ही एक मोबाइल भी टूटकर गिरा हुआ है। विमान जहां गिरा वहां 15 फीट के दायरे में बड़ा गड्‌ढा हो गया है। बाड़मेर में सैन्य विमान हादसे का 9 साल में यह आठवां मामला है।

मिग-21 ने उत्तरलाई से उड़ान भरी थी। भीमड़ा के पास अचानक विमान में तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि मिग रेत के एक टीले पर जाकर क्रैश हुआ। फ्यूल होने की वजह से इसमें आग लग गई। दोनों पायलट विमान से इजेक्ट हो पाते, इससे पहले ही उसमें आग लग गई और विमान आग का गोला बन गया।

खबर है कि यदि दोनों पायलट रूटीन उड़ान पर निकले, लेकिन फाइटर प्लेन में हवा में ही आग लग गई थी। फिर भी जांबाज पायलटों ने खुद की जान की परवाह नहीं की। वे आग लगे मिग को क्रैश से पहले 2 किलोमीटर दूर रेत के टीलों की तरफ ले गए। यदि वो चाहते तो वहीं इजैक्ट कर सकते थे। फिर ये जेट गांव पर जिरता जहां करीब 2500 लोग रह रहे हैं।

Also read:- अब Mirzapur में बवाल:परमहंस आश्रम में गोलीबारी, साधु की मौत,Adgadanand महाराज की हत्या की साजिश

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पिछले 9 साल में यह आठवां MiG क्रैश हुआ है।  12 फरवरी 2013 को उत्तरलाई से महज 7 किमी. दूर अनाणियों की ढाणी कुड़ला के पास सबसे पहला मिग-21 क्रैश, हुआ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूस और चीन के बाद भारत मिग-21 का तीसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर है।  

Also read:- खुलासा:जानिए कैसे Mukhtar Baba ने रेस्टोरेंट में बैठे-बैठे रची पूरी कानपुर हिंसा? सब उगल रहा है

1964 में इस विमान को पहले सुपरसोनिक फाइटर जेट के तौर पर एयरफोर्स में शामिल किया गया था। शुरुआती जेट रूस में बने थे और फिर भारत ने इस विमान को असेंबल करने के राइट्स ले लिए थे। तब से अब तक मिग-21 ने 1971 के भारत-पाक युद्ध, 1999 के कारगिल युद्ध समेत कई मौकों पर अहम भूमिका निभाई है।  आपको ये भी बता दें कि मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान की स्पीड 2229 किलोमीटर प्रति घंटा है।

 

Tags: Rajasthan Hadsa News , MIG 21 Crash , MIG 21 Crash News , MIG 21 Crash News In Hindi , Air Force News In Hindi , MIG 21 Crash Rajasthan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD