Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डब्ल्यूबीएसएससी घोटाला: गलत करने वालों को मिले सजा : ममता बनर्जी

Mamata Banerjee, All India Trinamool Congress, Kolkata, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, West Bengal School Service Commission, WBSSC, WBSSC Scam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 27 Jul 2022

Last updated on: Jul 27, 2022, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि करोड़ों रुपये के पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) भर्ती घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राज्य के वाणिज्य और उद्योग मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव, पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी से उनका कोई संबंध नहीं है। हुगली जिले के उत्तरपारा में टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड के एक समारोह में उन्होंने कहा, "एक बड़ा संगठन चलाते समय कुछ गलतियां होना तय है। अगर कोई गलत करता है और यह कानूनी रूप से साबित हो जाता है, तो गलत करने वाले को दंडित किया जाएगा।"हालांकि, उन्होंने इस मामले में ईडी के संचालन के तरीके पर केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा हमला भी किया। "1 जुलाई को हमने कोलकाता में एक मेगा रैली का आयोजन किया जिसमें रिकॉर्ड लोग शमिल हुए। ईडी का ऑपरेशन अगले दिन सुबह 5 बजे से शुरू हुआ। ईडी निश्चित रूप से कार्रवाई कर सकता है। लेकिन क्या सुबह-सुबह उस कार्रवाई की आवश्यकता थी। यह एजेंसियों का इस्तेमाल कर मेरी सरकार की छवि खराब करने की एक सोची समझी चाल है।"उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार और भाजपा पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राज्य सरकार को गिराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही हैं, जैसा कि उन्होंने महाराष्ट्र के मामले में किया।मुख्यमंत्री ने कहा, "लेकिन पश्चिम बंगाल में, वह प्रयास सफल नहीं होगा। भाजपा को रॉयल बंगाल टाइगर का सामना करना होगा, इससे पहले कि वे अनुचित तरीकों से सत्ता हथियाने की कोशिश करें।"उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार का ²ष्टिकोण स्वतंत्रता पूर्व भारत में अंग्रेजों से भी बदतर है। लेकिन मैं अभी इतना ही कह सकती हूं कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता हासिल नहीं कर पाएगी। मुझे नहीं पता कि यह कैसे होगा। लेकिन निश्चित रूप से बीजेपी 2024 में सत्ता में वापस नहीं आएगी। बनर्जी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सभी विकास कार्यों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। वे जानते हैं कि वे राजनीतिक रूप से तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पाएंगे और इसलिए वे केंद्रीय एजेंसियों को ढीला कर रहे हैं। यहां तक कि मेरे परिवहन मंत्री फिरहाद हकीम भी मुझे बता रहे थे कि ईडी अधिकारी नियमित रूप से उस इलाके में आ रहे हैं जहां वह रहते हैं।"

 

Tags: Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , West Bengal School Service Commission , WBSSC , WBSSC Scam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD