Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें लुधियाना में रोड शो के दौरान कांग्रेस के राजा वड़िंग के हक में उमड़ी भारी भीड़ बिकाऊ राजेंद्र राणा कमल खरीद उम्मीदवार, लालच में बेचा ईमान : सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र का हनुमान बनकर भाजपा को विजयी बनाने का काम करे चंडीगढ़ की जनता : स्मृति ईरानी आप सरकार के मुख्यमंत्री जो कहते हैं वह कभी नहीं करते: राजनाथ सिंह आप सांसद राघव चड्ढा ने श्री आनंदपुर साहिब से आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया प्रचार आप सांसद संजय सिंह ने मलविंदर कंग के लिए नया गांव में किया प्रचार कांग्रेस के मुस्लिम नेता नफीस त्यागी हुए भाजपा में शामिल अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट

 

मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, दूसरे देशों से आने वालों पर नजर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Health, Monkeypox Virus, Monkeypox, Health, Study, Research, Researches, Symptoms Monkeypox Virus, MonkeyPox Disease, Monkeypox Symptoms, MonkeyPox Cures, Monkeypox Alert
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 26 Jul 2022

उत्तराखंड में डेंगू और मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मंकीपॉक्स और डेंगू को लेकर महकमे की तरफ से बाकायदा एडवाइजरी भी जारी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों पर नजर रखने की सलाह दी गई है, जो केरल या प्रभावित देशों से उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर भी गाइडलाइन जारी कर दी है। जुलाई से सितंबर तक का वक्त प्रदेश में डेंगू का प्रभाव बढ़ने की संभावना रहती हैं। स्वास्थ्य विभाग की डेंगू के साथ ही मंकीपॉक्स को लेकर भी खास एहतियात बरत रहा है। मंकीपॉक्स की एडवाइजरी में बताया गया है कि मंकीपॉक्स लोगों में कैसे फैलता है?एडवाइजरी में लोगों को जागरूक करते हुए शरीर में चकत्ते पड़ने की स्थिति में फौरन स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने के लिए कहा है। बता दें कि भारत में मंकी पॉक्स के दो मामले केरल में मिले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग मान रहा है कि मंकीपॉक्स का प्रसार तेजी से नहीं होता है। बेहद ज्यादा संपर्क में रहने वाले लोग ही इस महामारी की चपेट में आते हैं। ऐसे में लोगों को जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

मंकीपॉक्स क्या है? : मंकीपॉक्स एक वायरस है, जो रोडेन्ट और प्राइमेट जैसे जंगली जानवरों में पैदा होता है। इससे कभी-कभी मानव भी संक्रमित हो जाता है। मानवों में अधिकतक मामले मध्य और पश्चिम अफ्रीका में देखे गए हैं, जहां यह इन्डेमिक बन चुका है। 

इस बीमारी की पहचान सबसे पहले वैज्ञानिकों ने 1958 में की थी, जब शोध करने वाले बंदरों में चेचक जैसी बीमारी के दो प्रकोप हुए थे, इसलिए इसे मंकीपॉक्स कहा जाता है। मानव में मंकीपॉक्स का पहला मामला 1970 में मिला था, जब कांगो में रहने वाला 9 साल बच्चा इसकी चपेट में आया था।

कहां से आया मंकीपॉक्स वायरस: बता दें कि मंकीपॉक्स वायरस का इसके नाम के मुताबिक बंदरों से कोई सीधे लेना-देना नहीं है। इंसानों में इस वायरस का पहला मामला मध्य अफ्रीकी देश कांगो में 1970 में मिला था। 2003 में अमेरिका में इसके मामले सामने आए थे। इसके पीछे तब घाना से आयात किए गए चूहे कारण बताए गए थे, जो पालतू जानवरों की एक दुकान से बेचे गए थे।

साल 2022 में इसका पहला मामला मई के महीने में यूनाइटेड किंगडम में सामने आया। इसके बाद से यह वायरस यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में पैर पसार चुका है। भारत में फिलहाल मंकीपॉक्स का कोई केस सामने नहीं आया है।

लक्षण को न करें नजरअंदाज: डॉक्टर बताते हैं कि जो भी संक्रमित या संदिग्ध मरीज होता है उसके स्किन का सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा जाता है। मंकीपॉक्स के लक्षणों में अगर किसी व्यक्ति ने उन अंतरराष्ट्रीय देशों में यात्रा की है जहां पर मंकीपॉक्स के मामले आ रहे हैं, व्यक्ति के स्किन 7 में निशान हैं, बुखार, आंखों में लाल पन, जोड़ों में दर्द है तो व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

 

Tags: Health , Monkeypox Virus , Monkeypox , Health , Study , Research , Researches , Symptoms Monkeypox Virus , MonkeyPox Disease , Monkeypox Symptoms , MonkeyPox Cures , Monkeypox Alert

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD