Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग

तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही सेहत विभाग ने गर्मी को लेकर जारी की एडवाइजरी

Health, Fazilka, Civil Surgeon Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 18 Apr 2024

Last updated on: Apr 18, 2024, 00:00 IST

राज्य में इस गर्मी के मौसम के मौसम दौरान दिन-ब-दिन तापमान बढ़ रहा है, इस मौसम में सबसे बड़ी समस्या लू से होने वाली बीमारियां हैं। इसलिए डायरेक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब की ओर से आम लोगों के लिए गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।इस को लेकर आज  सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्र शेखर कक्कड़ ने अधिकारियों की मीटिंग ली और इस संबधी फील्ड में जागरूकता के लिए दिशा निर्देश जारी किए।  

इस दौरान जिला परिवार भलाई अफसर डॉक्टर कविता सिंह , जिला टीकाकरण अफसर डॉक्टर एडिसन एरिक, जिला टीबी अफसर डॉक्टर नीलू चुग, जिला महामारी अफसर डॉक्टर सुनीता कांबोज, डॉक्टर आमना कांबोज, मास मीडिया ब्रांच से दिवेश कुमार स्टेनो रोहित सचदेवा, मोहित भटेजा हाजिर थे।

 इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन फाजिल्का डॉक्टर चंद्र शेखर कक्कड़ ने कहा कि कुछ सावधानियों का प्रयोग कर गर्मी से होने वाली बीमारियों और उससे होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिक तापमान शरीर की तापमान नियम प्रणाली को बिगाड़ देता है और गर्मी से संबंधित बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि मौसम में तब्दीली के कारण वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

जिला परिवार भलाई अफसर डॉक्टर कविता सिंह ने बताया कि फील्ड में ए  एन एम और सी एच ओ लोगो को इस बारे में जागरूक करे कि नवजात शिशुओं, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों, श्रमिकों, मोटापे से पीड़ित लोगों, मानसिक रूप से बीमार लोगों, हृदय रोग से पीड़ित रोगियों आदि को उच्च तापमान से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गर्मी से बचने के लिए हमें दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चिलचिलाती धूप में बाहर नहीं निकलना चाहिए, इसलिए हमें सुबह और शाम बाहर के काम करने चाहिए। हर आधे घंटे के बाद भले ही हमें प्यास न हो पानी पीना चाहिए पर  मिर्गी या हृदय रोग से पीड़ित लोग, गुर्दे या जिगर की बीमारी वाले व्यक्ति जो तरल प्रदार्थ की सीमित मात्रा पर हैं उन्हें पानी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाहर काम करते समय पूरे शरीर को ढकने वाले हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए, सिर को सीधी धूप से ढकने के लिए छाता, टोपी, तौलिया, पगड़ी या दुपट्टे का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही नंगे पैर धूप में न जाएं। जो लोग धूप में काम करते हैं वह शरीर का तापमान ठीक रखने के लिए थोड़ी देर बाद छाया में आराम करें और सिर पर गीला तौलिया या कपड़ा जरूर रखें और हमेशा पानी साथ लेकर जाएं।

उन्होंने कहा कि मौसमी फल और सब्जियां जैसे कि तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर, ककड़ी, टमाटर, घीया और तोरी का अधिक उपयोग करना चाहिए क्योंकि इनमें पानी अधिक मात्रा में होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में ओ.आर.एस., नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए और अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन और आंखों की सुरक्षा के लिए काला चश्मा लगाएं, थोड़ा-थोड़ा भोजन करें और अधिक बार खाएं, ठंडे पानी से नहाएं, सूती कपड़े से बने हलके रंग के मास्क पहने। अगर कसरत करते हैं तो धीरे-धीरे शुरू करने और बढ़ाएं ताकि शरीर का तापमान अनुकूल रहे।  

पारंपरिक खाद्य पदार्थ जैसे प्याज का सलाद, नमक और जीरा के साथ कच्चा आम खाएं ये गर्मी के दौरे से बचा सकते हैं। अपने घर को  हवादार और ठंडा रखें, कमरे की हवा को ठंडा करने के लिए कमरे में गीले तौलिए लटकाएं और निचली मंजिल पर रहने की कोशिश करें। गर्मी के चरम घंटों के दौरान खाना पकाने से बचें और रसोई क्षेत्र को अच्छी तरह हवादार बनाने के लिए दरवाजे और खिड़कियां खुली रखें। सिगरेट, तम्बाकू, बीड़ी और शराब का सेवन न करें। चाय, कॉफी का प्रयोग कम से कम करें, तला-भुना और बाहर का खाना खाने से बचें।

 

Tags: Health , Fazilka , Civil Surgeon Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD