Owaisi ने PM मोदी को कहा सावरकर: बोले- Narendra Modi ने मुसलमान को सेकेंड क्लास सिटीजन बना दिया
Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : सुखविंदर सिंह सूक्खू अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

Owaisi ने PM मोदी को कहा सावरकर: बोले- Narendra Modi ने मुसलमान को सेकेंड क्लास सिटीजन बना दिया

AIMIM चीफ Asaduddin Owaisi का PM Narendra Modi पर तीखा हमला.. कहा- मोदी सावरकर और गोलवलकर की नीति पर काम कर रहे हैं

Asaduddin Owaisi Calls Modi Savarkar,  Who Is Savarkar, Vinayak Damodar Savarkar, Who Is Vinayak Damodar Savarkar, Asaduddin Owaisi Targets Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2022

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  पीएम मोदी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ओवैसी ने एक बार फिर PM मोदी पर तीखा जुबानी हमला किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ओवैसी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  सावरकर और गोलवलकर की नीति पर काम कर रहे हैं। उसी नीति पर काम करते हुए उन्होंने देश के मुसलमानों को सेकेंड क्लास सिटीजन बना दिया है। 

अपने इस आरोप पर तर्क देते हुए ओवैसी ने कहा कि केंद्र सरकार की स्वनिधी स्कीम के तहत रेहड़ी, पटरी पर दुकान-ठेला लगाने वालों को लोन दिया जाता है। आरटीआई जवाब में जानकारी मिली है कि 32 लाख लोगों में से सिर्फ 331 अल्पसंख्यकों को लोन दिया जाता है।

Also read:- राघव चड्ढा का BJP पर वार, बोले- देश में आज केजरीवाल ही मोदी के लिए चुनौती है.. PM डरे हुए हैं

जबकि NSO के डेटा के मुताबिक मुसलमान शहरी क्षेत्रों में 50 फीसदी सेल्फ एम्प्लॉयमेंट सेक्टर में है और हिंदू भाई 33 फीसदी ही सेल्फ एंप्लॉयमेंट सेक्टर में है। अगर 50 फीसदी शहरी क्षेत्रों में मुसलमानों की सेल्फ एम्प्लॉयमेंट में हिस्सेदारी है तो केवल 331 को ही लोन क्यों दिया गया है?

Also read:- ओवैसी का PM मोदी से सवाल: आप नुपुर के नहीं पूरे देश के PM हैं.. आखिर नुपुर को कब तक बचाएंगे?

ओवैसी यहीं नहीं रुके उन्होंने अशोक राजभर और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का भी जिक्र किया। ओवैसी ने कहा- दोनों मिलकर मुझे गाली देते थे, अब आपस में ही लड़ रहे हैं। ये धोखेबाज लोग हैं। इन्होंने मिलकर प्रदेश के मुसलमानों को धोखा दिया है। मैं कह रहा था कि ये लोग भाजपा को नहीं हरा पायेंगे। इन्होंने सिर्फ मुसलमानों के वोट लेकर अपनी दुकान चमकाई है। मुझे पहले से ही पता था कि ये लोग बीजेपी को किसी भी हाल में नहीं हरा पाएंगे। वोट के चक्कर में इन्होंने मुसलमानों के वोट को बांट दिया। नतीजा सबके सामने है।

 

Tags: Asaduddin Owaisi Calls Modi Savarkar , Who Is Savarkar , Vinayak Damodar Savarkar , Who Is Vinayak Damodar Savarkar , Asaduddin Owaisi Targets Modi

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD