Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अपने मंत्री पार्थ चटर्जी से ममता बनर्जी ने मुंह मोड़ा: बोली- दोषी है तो उसे उम्रकैद की सजा दो

TMC नेता Partha Chatterjee से खफा हुई Mamata Banerjee, बोली- गलत काम करने वाले को सजा मिलनी चाहिए

Partha Chatterjee Case, Mamata Banerjee Partha Chatterjee, Partha Chatterjee TMC, Partha Chatterjee Case TMC, Mamata Banerjee On Partha Chatterjee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 25 Jul 2022

Last updated on: Jul 25, 2022, 00:00 IST

TMC की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद पहली बार ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह भ्रष्टाचार या किसी गलत काम का समर्थन नहीं करती हैं। एक निश्चित समय सीमा के अंदर सच्चाई के आधार पर फैसला दिया जाना चाहिए। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए।

SSC घोटाले में पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की गिरफ्तारी के बाद ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं भ्रष्टाचार या किसी गलत काम का समर्थन नहीं करती। अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे दंडित किया जाना चाहिए, लेकिन मेरे खिलाफ चलाये जा रहे दुर्भावनापूर्ण अभियान की मैं निंदा करती हूं। उन्होंने आगे कहा,'सच्चाई सामने आनी चाहिए, लेकिन एक समय सीमा के अंदर।

Also Read: Who is Arpita Mukherjee जिसके घर में छापेमारी से ED को मिला 20 करोड़ रूपये नगद कैश

बीजेपी पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा, 'अगर बीजेपी को लगता है कि वह एजेंसियों का इस्तेमाल करके मेरी पार्टी को तोड़ सकती है तो वह गलत है। अगर कोई गलत गतिविधियों में शामिल रहा है, तो हममें से कोई भी हस्तक्षेप नहीं करेगा चाहे वह कितना भी कठोर फैसला क्यों न झेले। हम उनका समर्थन नहीं करेंगे।

Also Read: मुंबई पुलिस ने कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ दर्ज किया मामला

मैं धमकियों के आगे नहीं झुकूंगी। अगर किसी ने गलत काम किया है और कानून के फैसले से दोषी साबित होता है, तो उसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे। वहीं अर्पिता मुखर्जी को लेकर ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया, 'न ही सरकार और न ही पार्टी का उस महिला से कोई संबंध है, मैंने एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था। तब वह महिला वहां मौजूद थी। क्या मैं भगवान हूं जो मुझे पता हो कि कौन किसका दोस्त है? मुझे उस महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

 

Tags: Partha Chatterjee Case , Mamata Banerjee Partha Chatterjee , Partha Chatterjee TMC , Partha Chatterjee Case TMC , Mamata Banerjee On Partha Chatterjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD