Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिखर धवन ने दूसरे मैच में मिली जीत का श्रेय आईपीएल क्रिकेट को दिया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shikhar Dhawan, Ind Vs WI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पोर्ट ऑफ स्पेन , 25 Jul 2022

Last updated on: Jul 25, 2022, 00:00 IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भारत के कप्तान शिखर धवन ने टीम की सफलता के लिए आईपीएल क्रिकेट को श्रेय दिया है क्योंकि टीम को क्वींस पार्क ओवल में यहां दूसरा हाई स्कोरिंग मैच जीतने में मदद मिली। भारत ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल के 64 रनों की धुंआधार पारी की मदद से निकोलस पूरन के नेतृत्व वाली टीम को दो विकेट से हरा दिया। 

वहीं, टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। धवन ने पटेल की इस दौरान प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी 35 गेंदों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाई, जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल हैं। उन्होंने कहा कि, "मुझे लगता है कि यह टीम का शानदार प्रदर्शन था। 

हमने गलतियां कीं, हमने चुनौती ली, जिससे हमारा आत्म-विश्वास बढ़ा।"एकदिवसीय मैच में 300 से ज्यादा के स्कोर को चेज करना हमेशा से कठिन रहा है। भारत को आखिरी 10 ओवरों में जीत के लिए 100 रन की जरूरत थी। क्रीज पर दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल थे। तब टीम के पास पांच विकेट मौजूद थे। 

साथ ही उन्होंने कहा, जिस तरह से वे बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखकर वह अचंभित रह गए। उन्होंने आगे कहा, "मैं हैरान था जिस तरह से बल्लेबाज लक्ष्य तक पहुंचे। हमारे मध्यक्रम को सलाम। सभी बल्लेबाज लाजवाब रहे, चाहे वे अक्षर हो या अवेश खान हो।"अक्षर ने कहा, "जब हम भीड़ के सामने खेलते हैं तो हमें आईपीएल क्रिकेट जैसी फिलिंग महसूस होती है। 

उससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। मैंने आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ पारियां खेली। यहां भी मेरे पास बहुत समय था, मुझे बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसे हमने गंवाया नहीं।"शिखर ने आगे बताया, टीम ने शुरुआत धीमी की, जिसका दबाव हमे बाद में देखने को मिला। संजू और श्रेयस ने अच्छी पारियां खेली। दोनों ने टीम के लिए अर्धशतक जड़ा। 

टीम के सभी खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ हैं। हालांकि, पटेल ने गेंदबाजी के दौरान एक विकेट भी झटका। दोनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया। पटेल ने आखिरी में कहा, "यह पारी मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ थी। मुझे काफी समय खेलने के लिए मिला, जिसका मैंने फायदा उठाया और टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली और जीेत दिलाने में मदद की।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shikhar Dhawan , Ind Vs WI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD