Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

यूपी को 72 जिलों में मिलेंगे 352 अतिरिक्त पीआईसीयू

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh,  BJP, Bharatiya Janata Party, Paediatrics Intensive Care Units, PICU, Sick Neonatal Care Units, SNCU, Acute Encephalitis, AES, Japanese encephalitis, JE
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 25 Jul 2022

Last updated on: Jul 25, 2022, 00:00 IST

बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही राज्य के 72 जिलों में 352 बाल रोग गहन चिकित्सा इकाइयों (पीआईसीयू) को जोड़ेगी। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, राज्य में हर साल करीब 53. 8 लाख बच्चे पैदा होते हैं। इनमें से 50.9 लाख पांच साल से अधिक जीवित रहते हैं, जबकि 2.8 लाख इस उम्र तक पहुंचने में असफल होते हैं। 

इन पीआईसीयू की स्थापना के साथ राज्य सरकार का लक्ष्य पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्युदर को कम करना भी है। इस समय राज्य में जिला स्तर के अस्पतालों में 77 बीमार नवजात देखभाल इकाइयां (एसएनसीयू), 12 मेडिकल कॉलेजों और 16 जिलास्तरीय अस्पतालों में नवजात गहन चिकित्सा इकाइयों (एनआईसीयू) में 344 बेड और एक्यूट इंसेफेलाइटिस (एईएस) और जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) से पीड़ित बच्चों के लिए 160 पीआईसीयू बेड हैं। 

इसके साथ ही राज्य में पीआईसीयू की संख्या पूरे राज्य में 512 हो जाएगी। ये पीआईसीयू पहले से ही निर्माणाधीन हैं और 88 सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में स्थापित किए जाएंगे। इन इकाइयों का निर्माण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। प्रत्येक इकाई में आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों और वेंटिलेटर के साथ चार बेड होंगे। 

अधिकारियों ने बताया कि जिला स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से 12 साल तक के बच्चों को गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों जैसे एईएस, जेई, निमोनिया आदि का बेहतर इलाज मिल सकेगा। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "राज्य सरकार बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस संबंध में लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।"

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Paediatrics Intensive Care Units , PICU , Sick Neonatal Care Units , SNCU , Acute Encephalitis , AES , Japanese encephalitis , JE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD