Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार हलवारा एयरपोर्ट को शुरू करने के लिए गंभीरता से कार्यरत

Sanjeev Arora, Ludhina, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 23 Jul 2022

Last updated on: Jul 23, 2022, 00:00 IST

माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मार्च में राज्य सरकार बनने के बाद से हलवारा हवाई अड्डे को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए ईमानदारी एवं गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर सरकार के स्तर पर कुछ बैठकें हो चुकी हैं। संजीव अरोड़ा, सांसद (राज्यसभा) भी लगातार मामले को देख रहे हैं। उन्होंने  उपायुक्त, लुधियाना जोकि ग्लाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर भी हैं, के साथ बैठक करने के अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एएआई) के चेयरमैन के साथ एक बैठक भी की है। 

इस संबंध में राज्य सरकार की दो इंटरनल बैठकें भी हो चुकी हैं। इन बैठकों में निर्णय लिया गया है कि शेष खर्च राज्य सरकार को ही वहन करना है। अधिक जानकारी देते हुए, सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक इस प्रोजेक्ट पर 52 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 

यह राशि जमीन अधिग्रहण व सड़क निर्माण पर खर्च की गई है। अब, लगभग 12-15 करोड़ रुपये की लागत से एक प्रारंभिक टर्मिनल स्थापित किया जाना है। राज्य सरकार ने एक बैठक की है ताकि इस बात का निर्णय लिया जा सके कि कौन सा विभाग उस पर खर्च की निगरानी करेगा। बाकी खर्च भी राज्य सरकार को ही वहन करना है। 

अरोड़ा ने कहा कि हलवारा हवाईअड्डा चालू हो जाने के बाद साहनेवाल हवाईअड्डा बंद हो जाएगा और एएआई इस हवाईअड्डे का व्यवसायीकरण करेगा। साहनेवाल हवाई अड्डे का व्यवसायीकरण हो जाने के बाद राज्य सरकार को अपनी 51% निवेशित की गई राशि एएआई से वापस मिल जाएगी। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी नागरिक उड्डयन मंत्री को एक पत्र लिखा है कि साहनेवाल हवाई अड्डे के  मॉनीटाइज़शन  के बदले भुगतान जारी किया जाए।

उन्होंने कहा, “हालांकि, राज्य सरकार ने फैसला किया है कि वह एएआई से भुगतान जारी होने का इंतजार नहीं करेगी और वह अपने संसाधनों पर हलवारा हवाई अड्डे का प्रारंभिक टर्मिनल स्थापित करेगी”। अरोड़ा ने कहा कि राज्यसभा सांसद और आप नेता राघव चड्ढा, जो जनहित के मामलों पर राज्य सलाहकार समिति के चेयरमैन भी हैं, भी इस मामले में व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं ताकि हलवारा हवाईअड्डा जल्द से जल्द काम करना शुरू कर दे।

 

Tags: Sanjeev Arora , Ludhina , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD