Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत बनाम वेस्टइंडीज : पहले दो एक दिवसीय मैच में रवींद्र जडेजा चोट के कारण टीम में नहीं रहेंगे उपलब्ध

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravindra Jadeja, Ruled Out, Ind Vs WI, ODI Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पोर्ट ऑफ स्पेन , 22 Jul 2022

Last updated on: Jul 22, 2022, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को दाहिने घुटने की चोट के कारण पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो एकदिवसीय मैचों से बाहर कर दिया गया है। 

जडेजा को कैरेबियन में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए शिखर धवन का उप-कप्तान नियुक्त किया गया था। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल में कहा, "टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लग गई है, जिस कारण वे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे से बाहर हो गए हैं। 

बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। तीसरे वनडे में अगर वे ठीक हो जाते हैं तो वे टीम में शामिल किए जा सकते हैं।"जडेजा की गैरमौजूदगी में मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वींस पार्क ओवल में शुक्रवार को होने वाले पहले वनडे के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में उपकप्तान बनाया गया है। 

इससे पहले मैच की पूर्व संध्या पर धवन ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह इस बात से अनजान थे कि 33 वर्षीय जडेजा एकदिवसीय सीरीज के सलामी बल्लेबाज के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं, लेकिन बाद में पता चला कि वे चोट के कारण टीम में शामिल नहीं हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravindra Jadeja , Ruled Out , Ind Vs WI , ODI Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD