Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

पंजाब के मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab, Chief Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर (पंजाब) , 22 Jul 2022

Last updated on: Jul 22, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद जवान के परिवारों को मदद देने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए शुक्रवार को जवान कुलदीप सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा, जिन्होंने भारत-चीन सीमा पर राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। 

फिरोजपुर जिला के लोहके कलां गांव में परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "भारतीय सेना की 21 सिख रेजिमेंट के कुलदीप सिंह ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया था और पंजाब सरकार इस बहादुर दिल को सलाम करती है।

"मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार परिवार की मदद और समर्थन के लिए हमेशा साथ है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए शहीद हुए जवान कुलदीप सिंह के देशवासी हमेशा ऋणी रहेंगे। 

सैनिक को श्रद्धांजलि देते हुए मान ने कहा कि उन्होंने अपने अनुकरणीय साहस और पेशेवर प्रतिबद्धता के माध्यम से देश और विशेष रूप से पंजाब को गौरवान्वित किया। जवान कुलदीप सिंह द्वारा किए गए अभूतपूर्व बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के इस वीर सपूत के परिवार को गर्व और सम्मानित महसूस करना चाहिए, क्योंकि उन्होंने एक सामान्य मौत के बजाय शहादत प्राप्त की। 

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में उनकी मदद करने के लिए बाध्य है और परिवार की मदद के लिए हर कदम उठाया जाएगा। मान ने कहा, 'मैं समझता हूं कि यह एक बहुत बड़ी क्षति है, लेकिन उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के बजाय, हमें गर्व महसूस करना चाहिए, क्योंकि उन्होंने एक बड़े उद्देश्य के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।"

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab , Chief Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD