Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केएल राहुल विंडीज टी20 सीरीज से पहले कोरोना पॉजिटिव

KL Rahul, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravindra Jadeja, Covid, Covid Positive
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 21 Jul 2022

Last updated on: Jul 21, 2022, 00:00 IST

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को यहां बोर्ड की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद यह जानकारी दी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। 

राहुल वर्तमान में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब के दौर से गुजर रहे हैं। राहुल अब 29 जुलाई से 7 अगस्त तक तीन स्थानों त्रिनिदाद, सेंट किट्स और फ्लोरिडा (यूएस) में खेली जाने वाली टी20ई श्रृंखला से बाहर होने की संभावना है। 30 वर्षीय खिलाडी की हाल ही में जर्मनी में कमर की सर्जरी हुई थी। 

ऑपरेशन के सफल समापन के बाद, वह एनसीए में वापस चले गए है और अपने रिहैब कार्यक्रम के बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करते रहे है। उन्होंने एनसीए में लेवल-3 कोच सर्टिफिकेशन कोर्स में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को भी संबोधित किया था। 

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, राहुल, कुलदीप यादव के साथ फिटनेस प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को एनसीए में एक परीक्षण के लिए उपस्थित होना था। ऐसा लग रहा है कि राहुल अब न केवल फिटनेस टेस्ट बल्कि दौरे से भी चूक सकते हैं। 

इस बीच, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का भी वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला में खेलना संदिग्ध हैं। यह पता चला है कि तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उप-कप्तान नामित जडेजा के घुटने में चोट है और उनकी चोट की गंभीरता को निर्धारित करने के लिए चिकित्सा सलाह मांगी जा रही है। 

माना जा रहा है कि 33 वर्षीय खिलाड़ी को पूरी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आराम दिया जा सकता है ताकि उनके बाएं घुटने पर चोट न बढ़े। 

वनडे टीम: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

टी20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव(संभावित), भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

 

Tags: KL Rahul , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravindra Jadeja , Covid , Covid Positive

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD