Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विराट कोहली में अब भी प्रभाव डालने की क्षमता : रिकी पोंटिंग

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Virat Kohli, Ricky Ponting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jul 2022

Last updated on: Jul 20, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विराट कोहली को मौका देते रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि स्टार बल्लेबाज में अभी भी प्रभाव डालने की क्षमता है।कोहली ने नवंबर 2019 से शतक नहीं बनाया है, इस साल के आईपीएल के दौरान रनों के लिए संघर्ष किया और यहां तक कि इंग्लैंड के हाल ही में समाप्त दौरे के दौरान बल्ले से ज्यादा योगदान देने में भी विफल रहे। टीम इंडिया से उन्हें बाहर करने की बातें शुरू हो गई हैं, लेकिन 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया की दो विश्व कप जीत के लिए कप्तानी करने वाले पोंटिंग का मानना है कि 33 वर्षीय बल्लेबाज अभी भी सामने वाली टीम के लिए घातक साबित हो सकते हैं। पोंटिंग ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर मैं एक कप्तान या विपक्षी खिलाड़ी होता, तो मुझे ऐसी भारतीय टीम से खेलने का डर होता, जिसमें विराट कोहली हों।"उन्होंने आगे कहा, "मुझे पता है कि उनके लिए कुछ चुनौतियां रही हैं, यह एक कठिन समय रहा है। लेकिन इस खेल में मैंने जितने भी महान खिलाड़ी देखे हैं, वे किसी न किसी स्तर पर इससे गुजरे हैं, चाहे वह बल्लेबाज हो या गेंदबाज, वे सभी इससे गुजरे हैं।"ऑस्ट्रेलियाई का मानना है कि कोहली का अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तब आया जब वह मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह व्यवस्थित हो गए। उन्हें यह भी लगता है कि भारत के कोचिंग स्टॉफ को जल्द से जल्द अपने स्टार खिलाड़ी में उस विश्वास को वापस लाने की कोशिश करने की जरूरत है। भारत के पूर्व कप्तान कोहली को 22 जुलाई से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज श्रृंखला से आराम दिया गया है और उनके एशिया कप के लिए वापस आने की संभावना है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Virat Kohli , Ricky Ponting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD