Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐतिहासिक रन चेज किया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Abdullah Shafique, Pakistan Vs Sri Lanka, 1st Test
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गॉल , 20 Jul 2022

Last updated on: Jul 20, 2022, 00:00 IST

सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने 408 गेंदों में नाबाद 160 रनों की शानदार पारी खेलकर पाकिस्तान को गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में बुधवार को श्रीलंका पर चार विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। शफीक की बेहतरीन बल्लेबाजी के कारण पाकिस्तान ने 342 रनों का सफलतापूर्वक चेज किया, जो गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में टेस्ट में सर्वाधिक सफल रन चेज का रिकॉर्ड है। 

222/3 से पांचवें दिन की शुरूआत और जीत के लिए 120 रनों की आवश्यकता थी, पहले 30 मिनट में मैच में काफी हलचल देखने को मिली, क्योंकि श्रीलंका ने शानदार गेंदबाजी की। स्पिनर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर शफीक एलबीडब्ल्यू होने से बचे थे। 

कुछ ओवरों के बाद, जयसूर्या की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान भी कैच आउट होने से बचे थे। सेट बल्लेबाज शफीक को रिजवान के रूप में अच्छा साथी मिला, क्योंकि दोनों ने सावधानी के साथ बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत के करीब ले गए। 

पहले घंटे में, उन्होंने 48 रन जोड़े, जिसके बाद उन्हें जीत के लिए केवल 72 और रनों की जरूरत थी। आखिरकार लंच से पहले जयसूर्या ने बैक टू बैक रिजवान (40) और आगा सलमान (12) को पवेलियन भेज दिया, जिससे पाकिस्तान 298/5 पर पहुंच गया। 

दोपहर के भोजन के बाद, पाकिस्तान ने एक और विकेट खो दिया क्योंकि हसन अली (5) धनंजय डी सिल्वा की फिरकी पर थीक्षाना को कैच थमा बैठे। इसके बाद शफीक और मोहम्मद नवाज ने पारी को संभाला। जीत पूरी करने के लिए 11 रन शेष बचे थे, तब बारिश आ गई। 

लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चला क्योंकि शफीक और नवाज ने पाकिस्तान के लिए जीत हासिल करने के लिए आवश्यक रन बनाए। इस जीत से पाकिस्तान 58.33 प्रतिशत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर खिसक गया।

संक्षिप्त स्कोर : पाकिस्तान ने 127.2 ओवर में 218 और 344/6 (अब्दुल्ला शफीक नाबाद 160, बाबर आजम 55, प्रभात जयसूर्या 4/135) श्रीलंका 222 और 337।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Abdullah Shafique , Pakistan Vs Sri Lanka , 1st Test

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD