Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

DSP हत्याकांड: मेवात के शरहवासियों ने निकाला मौन जुलूस, तावडू के बाजार बंद, पुलिस फोर्स तैनात

DSP सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद मेवात के शरहवासियों में दिखा गुस्सा इस मौके पर लोगों ने यहां बुधवार को सभी दुकानें बंद रखते हुए साइलेंट मार्च निकालने का फैसला किया है.

Crime News , Crime News Haryana , Surender Singh , Surender Singh Killed , DGP Surender Singh Killed , Haryana DGP , Haryana DGP Killed, Haryan Protest, Protest For DGP Surender Singh
Listen to this article

5 Dariya News

मेवात , 20 Jul 2022

Last updated on: Jul 20, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के मेवात में कल अवैध पत्थर खनन की जांच के दौरान डीएसपी सुरेंद्र सिंह की डंपर से कुचलकर हत्या कर दी जिसे लेकर आज लोगों में जमकर गुस्सा देखने को मिल रहा है. शहरवासियों ने पुलिस अधिकारी की बेरहमी से हत्या करने पर दुःख व्यक्त किया है. लोगों ने आज सभी दुकानें बंद रखते हुए साइलेंट मार्च निकालने का फैसला किया है.इस दौरान केवल हॉस्पिटल खुले रहेंगे। 

इस वारदात पर स्थानीय लोगों ने तावडू के पुरानी अनाज मंडी में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में पंचायत कर घटना की कड़ी निंदा की और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.ताकि भविष्य में कभी इस तरह की घटना न हो सके. 

केवल हॉस्पिटल खुले रहेंगे

तावडू शहर में आज सबकुछ बंद रहेगा लेकिन सिर्फ हस्पताल खुले रहेंगे। डीएसपी हत्या को लेकर लोगों में कितना गुस्सा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छोटी-छोटी दुकानों पर भी ताले लटके हुए हैं। तावडू चौक पर जहां फल फ्रूट आदि की रेहड़ियां लगती थीं और खासी चहल-पहल देखने को मिलती थी, वहां आज पूरी तरह से सन्नाटा पसरा है।

ये है घटना का पूरा मामला 

बता दें कि नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच कर रहे एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को मंगलवार ने एक ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक ड्राइवर उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ गया. डीएसपी के चालक और सुरक्षाकर्मी ने सड़क के किनारे कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन सुरेंद्र सिंह ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने किया एनकाउंटर

डीएसपी सुरेंद्र सिंह की खनन माफिया द्वारा डंपर से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मेवात पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किकर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इन मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया था, जिसकी वजह से उसे हिरासत में लेकर अस्पताल ले जाया गया. मेवात के पुलिस अधीक्षक ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है. फिलहाल ट्रक का ड्राइवर मित्तर फिलहाल फरार है. 

पुलिस के मुताबिक, सदर थाना तावडू पुलिस ने पचगांव के रहने वाले मित्तर व इक्कर के अलावा 3-4 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 307, 353, 186, 333, 120बी, 379, 188, 506, अवैध माइनिंग, अवैध हथियार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

ALSO READ : हरियाणा के DSP के बाद अब रांची में वाहनों की चेकिंग के दौरान महिला SI को कुचला, मौके पर हुई मौत

मनोहर लाल खट्टर ने दी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने का ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है, जबकि विपक्ष ने अवैध खनन के मामले में प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. खट्टर ने ट्वीट किया, ‘तावडू (नूंह) के डीएसपी सुरेंद्र सिंह जी की हत्या के मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं, एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.’

 

Tags: Crime News , Crime News Haryana , Surender Singh , Surender Singh Killed , DGP Surender Singh Killed , Haryana DGP , Haryana DGP Killed , Haryan Protest , Protest For DGP Surender Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD