Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हार्दिक पांड्या के बदलाव से हैरान हूं : संजय मांजरेकर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya, Sanjay Manjrekar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jul 2022

Last updated on: Jul 20, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि मैं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के क्रिकेट के बदलाव से काफी हैरान हूं। पांड्या ने आईपीएल सीजन 2022 से पहले अपने में बदलाव किया और एक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में उभरे। 

पांड्या ने आईपीएल 2022 सीजन में नई टीम गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किया, और ये टीम सीजन का खिताब ले गई। वहीं, पांड्या ने आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का नेतृत्व किया। वहां भी उन्होंने टीम को सीरीज में सफलता दिलाई। 

इसके बाद उन्होंने भारत में जोस बटलर के नेतृत्व वाले इंग्लैंड को हराकर टी20 और एकदिवसीय सीरीज जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मांजरेकर ने संकेत दिया कि गुजरात टाइटंस ने नई आईपीएल फ्रेंचाइजी का पांड्या को कप्तान बनाकर एक बड़ा जोखिम उठाया, जिस पर आलोचकों ने कई सवाल उठाए। 

हालांकि, पांड्या ने वहां न सिर्फ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, बल्कि आलोचना करने वालों को मुंह तोड़ जवाब भी दिया। मांजरेकर ने स्पोर्ट्स 18 के हवाले से कहा, "पांड्या ने अपने क्रिकेट में पूरी तरह से बदलाव किया है, न सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी में भी उन्होंने जीतोड़ मेहनत की है, जिस वजह से उन्हें सफलता मिल रही है। 

यह एक वाइल्डकार्ड था जिसे फ्रेंचाइजी ने खेला था। सबसे पहले पांड्या को रिटेन करना और इसके बाद उन्हें कप्तान बनाना। हालांकि, इससे पहले वे अपनी फिटनेस समस्या से जूझ रहे थे। उनकी बल्लेबाजी पहले की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए एक मुद्दा बनी हुई थी।

"मांजरेकर ने यह भी महसूस किया कि महत्वाकांक्षी व्यक्ति के पास हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का एक अच्छा मौका होता है और वह पांड्या में उस विशेषता को देख सकते हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya , Sanjay Manjrekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD