Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

सुप्रीम कोर्ट पहुंची नुपुर, बोली- आपकी टिप्पणी के बाद मुझे जान का खतरा बढ़ा, रोज धमकी मिलती है

Supreme Court में आज होगी Nupur Sharma विवाद पर सुनवाई.. वकील ने सभी राज्य में दर्ज हुई FIR को एक जगह ट्रांसफर करने की भी मांग की

Supreme Court Nupur Case, Nupur Sharma IN SC, Nupur Sharma In Supreme Court, Nupur Sharma Supreme Court, Nupur Sharma To Supreme Court
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2022

Last updated on: Jul 19, 2022, 00:00 IST

नुपुर शर्मा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। दिन ब दिन नुपुर शर्मा को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। वहीं अब Nupur Sharma ने एक बार फिर Supreme Court का दरवाजा खटखटाया है। नुपुर ने अपनी अर्जी में  कहा है कि सुप्रीम कोर्ट टिप्पणियों के कारण उन्हें जान का खतरा है। हर दिन जान से मारने की धमकी मिल रही है।

वकील के अनुसार, नुपुर ने गिरफ्तारी से राहत देने और विभिन्न राज्यों में दर्ज FIR को एक जगह ट्रांसफर करने की भी मांग की है। आज यानी मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होनी है। पिछली याचिका पर सुनवाई करने वाली जस्टिस सूर्यकांत और जेबी पार्डीवाला की पीठ के समक्ष ही नुपुर की नई अर्जी सुनवाई के लिए लगी है।

Nupur Sharma ने अपनी पिछली याचिका में अपने खिलाफ सभी मामलों को एक साथ संलग्न करके एक जगह ट्रांसफर करने की मांग की थी। उन्होंने शीर्ष अदालत से कहा था कि उनकी जान को खतरा है। इसलिए कानून के मुताबिक सभी मामले एक साथ संलग्न कर दिए जाएं। Supreme Court ने उनकी कोई दलील स्वीकार नहीं की थी और याचिका पर विचार करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद नुपुर के वकील मनिंदर सिंह ने याचिका वापस ले ली थी।

आपकी  जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस बयान के बाद देश में दंगे होने लगे और काफी जगह हिंसा हुई। पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। नुपुर के इस बयान से पूरा देश जल उठा यहां तक कि इसकी आग अभी तक नहीं बुझी है।

वहीं  सुप्रीम कोर्ट ने एक जुलाई को इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा था कि नुपुर की बदजुबानी ने पूरे देश को आग में झोंक दिया। देश में जो हो रहा है, उसके लिए वही जिम्मेदार हैं। उदयपुर में हिंसा हुई उसके लिए भी नुपुर शर्मा द्वारा दिया गया बयान ही जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का पूरे देश में विरोध हुआ। देश के नामी लोगों और पूर्व जजों ने भी इस टिप्पणी का विरोध किया था। वहीं नुपुर शर्मा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद उन्हें जान से मारने की ज्यादा धमकियां मिल रही हैं।

 

Tags: Supreme Court Nupur Case , Nupur Sharma IN SC , Nupur Sharma In Supreme Court , Nupur Sharma Supreme Court , Nupur Sharma To Supreme Court

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD