Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों ने सीएसए की नई टी20 लीग में सभी छह टीमें को खरीदा : रिपोर्ट

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Cricket South Africa, CSA, T20 league, New T20 league, Indian Premier League, IPL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jul 2022

Last updated on: Jul 19, 2022, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की आगामी नई टी20 लीग में सभी छह टीमों को खरीदा है, जिसका पहला सीजन जनवरी 2023 में खेला जाएगा। जानकारी के अनुसार, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मालिकों में से एक ने टीम की नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी के लिए सफलतापूर्वक बोली लगाई है। 

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके ने जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए पैरेंट कंपनी चेन्नई सुपर किंग्स स्पोर्ट्स लिमिटेड के जरिए सबसे ऊंची बोली लगाई थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस ने केप टाउन फ्रेंचाइजी खरीदी, जबकि सन टीवी ग्रुप सनराइजर्स के मालिक ने पोर्ट एलिजाबेथ फ्रेंचाइजी को अपने नाम किया है। 

पिछले साल के अंत में लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए 7090 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि का भुगतान करने वाले आरपी संजीव गोयनका समूह ने डरबन टीम को चुना, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने पार्ल टीम को खरीदा। प्रिटोरिया को जिंदल साउथ वेस्ट स्पोर्ट्स ने लिया है, जिसके प्रमुख पार्थ जिंदल हैं, जो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल के सह-मालिक हैं। 

लीग का संचालन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा टेलीविजन प्रसारक सुपरस्पोर्ट के साथ साझेदारी में किया जाएगा। बोर्ड से उम्मीद की जाती है कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद बोर्ड नए मालिकों और उन शहरों की औपचारिक घोषणा करेगा, जिनका वे प्रतिनिधित्व करेंगे। विशेष रूप से, यह नया टूर्नामेंट विभिन्न कारणों से ग्लोबल लीग टी20 और मजांसी सुपर लीग की विफलता के बाद एक स्थायी फ्रेंचाइजी-आधारित टी20 लीग शुरू करने का सीएसए का तीसरा प्रयास है। 

सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेत्सी मोसेकी ने कहा, "यह नई लीग देश में सकारात्मक सामाजिक-आर्थिक और पर्यटन के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका में पेशेवर क्रिकेट और विकास दोनों में महत्वपूर्ण साबित होगी।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Cricket South Africa , CSA , T20 league , New T20 league , Indian Premier League , IPL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD