Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पटियाला में मंदिर के बाहर खालिस्तान समर्थकी पोस्टर चिपकाने वाले एस. एफ. जे से जुड़े दो व्यक्ति काबू

पुलिस ने मुलजिमों से 13 खालिस्तान समर्थकी पोस्टर, दो मोबाइल फ़ोन भी किये बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Patiala  Police, Patiala, Sikhs for Justice
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 19 Jul 2022

Last updated on: Jul 19, 2022, 00:00 IST

श्री काली माता मंदिर की दीवार पर खालिस्तान समर्थकी पोस्टर चिपकाए जाने से चार दिन बाद, पटियाला पुलिस ने मंगलवार को सिक्खस फॉर जस्टिस (एस. एफ. जे.) से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके इस गंभीर मामले की गुत्थी सुलझा ली है। यह जानकारी आज यहां आई.जी.पी पटियाला रेंज एम. एस. छीना और एस. एस. पी. पटियाला दीपक पारिक ने सांझा की।

जि़क्रयोग्य है कि 14 और 15 जुलाई, 2022 की बीच का रात को श्री काली माता मंदिर की पिछली दीवार पर ‘खालिस्तान रिफऱैंडम’ से सम्बन्धित एक पोस्टर लगा देखा गया था।गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान हरविन्दर सिंह उर्फ प्रिंस निवासी गाँव सलेमपुर सेखां शंभू, जो मौजूदा समय में राजपुरा का रहने वाला है और शंभू के गाँव सलेमपुर सेखां के प्रेम सिंह उर्फ प्रेम उर्फ एकम के तौर पर हुई है। 

पुलिस ने खालिस्तान रिफऱैंडम से सम्बन्धित के 13 पोस्टर, अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किये गए दो मोबाइल फ़ोन और मोटरसाईकल भी बरामद किये हैं।आई. जी. पटियाला रेंज एम. एस. छीना और एस. एस. पी. पारिक ने प्रैस कान्फ्ऱेंस को संबोधन करते हुये बताया कि इस मामले की समूची जांच की निगरानी डी. जी. पी. पंजाब की तरफ से गई थी और मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।

उन्होंने कहा कि गहराई से की तकनीकी जांच से पता लगा है कि यह पोस्टर हरविन्दर उर्फ प्रिंस और प्रेम द्वारा चिपकाए गए थे क्योंकि विदेश में बैठे कुछ देश विरोधी तत्वों ने उनको पैसों के बदले या विदेश में निवास की पेशकश बदले ऐसी गतिविधियों को अंजाम देने का लालच दिया था।

एस. एस. पी. ने बताया कि हरविन्दर सिंह उर्फ प्रिंस दो सालों से मलेशिया में काम करता था, जहाँ वह कुछ देश विरोधी तत्वों के संपर्क में आया और मलेशिया से वापस आने के बाद भी वह वटसऐप के द्वारा इन व्यक्तियों के संपर्क में था। उन्होंने बताया कि इन विदेशी व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने हरविन्दर सिंह उर्फ प्रिंस के साथ संपर्क किया और उसको यह पोस्टर पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर चिपकाने के लिए कहा। उन्होंने आगे कहा कि विदेशी संचालकों ने उसे मनी ट्रांसफर के द्वारा पैसे भी भेजे थे।

एस. एस. पी. पारिक ने बताया कि पोस्टर पहले से निर्धारित स्थान पर रखे गए थे और मुलजिम उस स्थान से यह पोस्टर उठा कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि पोस्टर और पैसे मिलने के उपरांत, मुलजिमों की तरफ से यह पोस्टर चार स्थानों जिनमें अम्बाला के छावनी क्षेत्र, आरियन कालेज राजपुरा, श्री काली माता मंदिर पटियाला और शीतला माता मन्दिर, बहादरगड़, पटियाला के नज़दीक ट्रैफिक़ साईन बोर्ड शामिल हैं, पर चिपकाए गए।

उन्होंने बताया कि इसके इलावा, मुलजिमों ने राजपुरा के एक अंडर ब्रिज पर स्प्रे पेंट से खालिस्तान समर्थकी नारे भी लिखे थे।एस. एस. पी. ने बताया कि मुलजिम लगातार विदेशों में बैठे देश विरोधी तत्वों के संपर्क में थे, जो उनको अपने अगले निशानों संबंधी सीध दे रहे थे। उन्होंने कहा कि दोषियों ने यह पोस्टर स्वतंत्रता दिवस के प्रोग्रामों वाले स्थानों पर या इसके नज़दीक, डी. सी दफ़्तर मोहाली और इसके इलावा चंडीगढ़, कसौली और सोलन की कुछ अन्य सरकारी इमारतों समेत कई प्रमुख स्थानों पर चिपकाने की योजना बनाई थी।जि़क्रयोग्य है कि तारीख़ 15-07-2022 को थाना कोतवाली में आई. पी. सी. की धारा 153 (ए), प्रीवैंशन ऑफ डीफेसमैंट ऑफ प्रापर्टी एक्ट की धारा 3 अधीन एफआईआर नं. 148 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Patiala Police , Patiala , Sikhs for Justice

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD