Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

नामी खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी देने और हर टूर्नामैंट के विजेताओं को नकद इनाम देने के लिए बनेगी नयी खेल नीति : मीत हेयर

भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार खेल में पंजाब को फिर अग्रणी राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jalalabad Jagdeep Singh Goldy Kambo, Arjun Babuta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 19 Jul 2022

खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन करने वाले खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी देने और हर खेल के बड़े टूर्नामैंट में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को नकद इनाम के घेरे में लाने के लिए पंजाब सरकार मौजूदा खेल नीति में कई तबदीलियाँ करके नयी व्यापक खेल नीति बना रही है। 

यह बात पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कही। खेल मंत्री मीत हेयर ने यह बात आज निशानेबाज़ी विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीत कर वतन लौटे अर्जुन बबूटा का स्वागत और सम्मान करने के मौके पर कही। श्री मीत हेयर, जलालाबाद से विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कम्बोज़ और स्थानीय काऊंसलर सरबजीत सिंह मोहाली के फेज़ 11 स्थित अर्जुन बबूटा की रिहायश में पहुँचे थे। मीत हेयर ने अर्जुन बबूटा को शानमयी प्राप्ति के लिए मुबारकबाद देते हुये कहा कि उसने राज्य और देश का नाम रौशन किया है। 

इस प्राप्ति से नयी उम्र के खिलाड़ी उत्साहित होंगे। उन्होंने अर्जुन को भविष्य के मुकाबलों और 2024 में पैरिस में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए शुभकामनाएँ दीं। खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब में खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष यत्न कर रही है जिससे पंजाब फिर से खेल में देश का नंबर एक राज्य बन सके। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी देनी यकीनी बनाई जायेगी। 

नकद इनाम देने के लिए इस समय पर सभी खेलों के लिए एक ही नीति है जबकि हर खेल में टूर्नामैंट का शड्यूल, स्तर और किस्म अलग-अलग है, इसलिए हर खेल के अहम टूर्नामैंटों को नकद इनाम के घेरे में लाया जायेगा।अर्जुन बबूटा के साथ बातचीत करते हुये श्री मीत हेयर ने बताया कि मोहाली के फेज़ 6 स्थित रेंज को आधुनिक दर्जे का बनाया जा रहा है। उन्होंने अर्जुन बबूटा से विश्व कप के मुकाबले और उसके खेल संबंधी जानकारी भी ली और अर्जुन की राइफल और पदक भी देखे। 

अर्जुन ने अपने घर में बनाई शूटिंग रेंज भी दिखाई जो कोविड-19 के समय के दौरान अभ्यास के लिए विशेष तौर पर बनाई थी। विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कम्बोज़ ने कहा कि अर्जुन ने जलालाबाद का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है। जि़क्रयोग्य है कि बबूटा परिवार पैतृक तौर पर जलालाबाद शहर का रहने वाला है। 

इस मौके पर अर्जुन के पिता नीरज बबूटा और माता दीप्ति बबूटा ने खेल मंत्री का घर आकर प्रोत्साहन देने के लिए धन्यवाद किया। दीप्ति बबूटा जो पंजाबी लेखिका है, ने अपनी पुस्तकों का सैट भी खेल मंत्री को भेंट किया। इस मौके पर जि़ला खेल अधिकारी गुरदीप कौर और नायब तहसीलदार अर्जुन ग्रेवाल भी मौजूद थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jalalabad Jagdeep Singh Goldy Kambo , Arjun Babuta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD