Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टैमी ब्यूमोंट की सेंचुरी की बदौलत इंग्लैंड ने द. अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Tammy Beaumont, England Women Vs South Africa Women, ODI Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेस रोड (सीलेस्टर) , 19 Jul 2022

Last updated on: Jul 19, 2022, 00:00 IST

शानादार प्रदर्शन जारी रखते हुए इंग्लैंड ने तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 109 रनों से हरा दिया जिसके बाद उसका सीरीज पर 3-0 से कब्जा हो गया। इंग्लैंड की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अपना नौवां एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक जमाया जिससे मेजबान टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला क्रिकेट सीरीज में 3-0 से जीत मिल गई। 

31 वर्षीय अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने 107 गेंदों में 119 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को 109 रनों से जीच दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ब्यूमोंट ने साथी सलामी बल्लेबाज एम्मा लैम्ब (65) के साथ शुरूआती विकेट के लिए 149 रन बनाए और फिर अपने खेल को और आगे बढ़ाया जब सोफिया डंकले (51) क्रीज पर उनके साथ आई। 

जब ब्यूमोंट आउट हुई तब तक उसने इंग्लैंड का स्कोर 371/7 तक पहुंचा दिया था। दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए अच्छी शुरूआत की और पहले आठ ओवरों में 60 रन बनाए। वोल्वार्डट ने विशेष रूप से कमजोर गेंदों को निशाना बनाया, उसने अपना 29वां एकदिवसीय अर्धशतक बनाया, लेकिन प्रतिभाशाली 23 वर्षीय एक बार फिर इसे बड़े स्कोर में बदलने में नाकामयाब रही और 56 के निजी स्कोर पर पैवेलियन लौट गई। 

दक्षिण अफ्रीका की दो अन्य बल्लेबाजों ने भी हाफ सेंचुरी लगाई - क्लो ट्रायोन ने 70 और मारिजैन कप ने 62 का योगदान दिया - लेकिन दक्षिण अफ्रीका को हाई रन रेट की जरूरत थी। अंत में 46वें ओवर में सिर्फ 262 रन के स्कोर पर पूरी टीम आउट हो गई। 

संक्षिप्त स्कोर : इंग्लैंड महिला 50 ओवरों में 371/7 (एम्मा लैम्ब 65, टैमी ब्यूमोंट 119, सोफिया डंकले 51, हीथर नाइट 63, डैनी व्याट 33)। दक्षिण अफ्रीका 45.4 ओवरों में 262 पर ऑल आउट (लौरा वोल्वार्डट 56, मैरिजान कप 62, क्लो ट्रायोन 70)। इंग्लैंड ने 109 रनों से जीता मैच।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Tammy Beaumont , England Women Vs South Africa Women , ODI Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD