Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

नवांशहर के मलिकपुर क्षेत्र में नाजायज माइनिंग के दोषों के अंतर्गत भूपिन्दर हनी, कुदरतदीप पर मामला दर्ज़

भूपिन्दर हनी को जांच में शामिल होने के लिए भेजा नोटिस, कुदरतदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जायेगा

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.B.S. Nagar Police, S.B.S. Nagar, Nawanshahr, Bhupinder Honey, Kudratdeep Singh, Kudratdeep Singh Lovie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.बी.एस.नगर , 18 Jul 2022

Last updated on: Jul 18, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से ग़ैर-कानूनी माइनिंग के विरुद्ध न- काबिल-ए-बर्दाश्त नीति अपनाने के मद्देनजऱ, पंजाब पुलिस ने सोमवार को कुदरतदीप सिंह उर्फ लवी और उसके सहयोगी भूपिन्दर सिंह उर्फ हनी के विरुद्ध साल 2017 के दौरान मलिकपुर माइनिंग साइट क्षेत्र में ग़ैर-कानूनी माइनिंग करने के दोष के अंतर्गत एफ. आई. आर. दर्ज की है।

एफ. आई. आर. दर्ज करने के उपरांत, पुलिस की तरफ से भूपिन्दर उर्फ हनी को उक्त मामले की जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भी भेजा गया है, जबकि कपूरथला जेल में बंद कुदरतदीप को मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जायेगा।यह कार्यवाही दो महीने के बाद अमल में आई, जब इनफोरसमैंट डायरैक्टोरेट ने अपने पत्र (तारीख़ 9 मई, 2022) के द्वारा एस.एस.पी. एस.बी.एस. नगर को 73 वेटमैंट स्लिपों ( तारीख़ 10/ 11/ 2017) संबंधी जानकारी सांझा की थी और इसके अलावा माइनिंग विभाग को मलिकपुर रेत माइनिंग साइट से नाजायज माइनिंग के द्वारा अधिकारित मात्रा से ज्यादा रेत बरामद होने संबंधी जानकारी सांझा की थी।

जि़क्रयोग्य है कि साल 2021 के अंत में डायरैक्टोरेट आफ इनफोरसमैंट जालंधर ने भूपिन्दर सिंह उर्फ हनी और कुदरतदीप सिंह उर्फ लवी के टिकानों पर छापेमारी की थी। ई.डी. ने फिर अलग-अलग फज़ऱ्ी दस्तावेज़, डिजिटल उपकरण और मलिकपुर रेत माइनिंग साइट पर ग़ैर-कानूनी रेत माइनिंग गतिविधियों के ज़रिये कमाऐ  9.97 करोड़ रुपए की नकदी भी बरामद की थी।

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ई.डी. के पत्र के बाद, एस.एस.पी. एस.बी.एस. नगर ने इस मामले में आगे जांच के लिए एस.बी.एस. नगर के एस.पी. इन्वेस्टिगेशन की निगरानी अधीन तुरंत एक विशेष जांच टीम का गठन किया था।प्रवक्ता ने बताया कि गहराई से जांच करने के बाद, सिट ने पाया कि दोनों मुलजिमों ने राज्य स्तरीय वातावरण अथॉरिटी, पंजाब द्वारा जारी वातावरण क्लीयरेंस के प्रबंधों का उल्लंघन करते हुये उस क्षेत्र में भारी मशीनरी का प्रयोग करके ग़ैर-कानूनी माइनिंग की थी। 

प्रवक्ता ने आगे कहा कि दोषियों ने 73 जाली वेटमैंट स्लिपों ( तारीख़ 10. 11. 2017) का भी प्रयोग किया भी पाया गया, जो ई. डी. द्वारा छापेमारी के दौरान बरामद की गई। पुलिस को माइनिंग विभाग को रिपोर्ट किये गए रेत से अधिक उत्पादन के विवरण भी मिले हैं जिसकी पुष्टि माइनिंग विभाग ने अपने पत्र तारीख़ 29. 06.2022 के द्वारा की थी, जिसमें माइनिंग विभाग को रेत की कम खुदाई का हवाला दिया गया था, जोकि सरकारी खजाने को वित्तीय नुकसान की वजह है।

प्रवक्ता ने बताया कि पूरी जांच के बाद एस.आई.टी. ने भूपिन्दर सिंह उर्फ हनी और कुदरतदीप सिंह उर्फ लवी के खि़लाफ़ एफ.आई.आर. दर्ज करने की सिफ़ारिश की।जि़क्रयोग्य है कि 18 जुलाई, 2022 को एफ. आई. आर. नम्बर 73, माईनज एंड मिनरलज़ (विकास और नियम) एक्ट की धाराओं 21(1) और 4 (1), आइपीसी की धारा 379, 406, 420, 465, 468, 471 और 120 बी और वातावरण सुरक्षा एक्ट की धारा 15 के अंतर्गत थाना राहों में दर्ज की गई है। मामले की आगे जांच के लिए एस.पी. इन्वेस्टिगेशन की निगरानी अधीन नयी विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.B.S. Nagar Police , S.B.S. Nagar , Nawanshahr , Bhupinder Honey , Kudratdeep Singh , Kudratdeep Singh Lovie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD