Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

कोहली के प्लेइंग-11 में जगह पर सवाल उठाना जल्दबाजी होगी : साबा करीम

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli, Saba Karim
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jul 2022

Last updated on: Jul 16, 2022, 00:00 IST

विराट कोहली का फॉर्म क्रिकेट की दुनिया में एक विषय बन गया है और इस साल के अंत में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले प्लेइंग 11 में उनकी जगह को लेकर बहस तेज हो गई है। कपिल देव सहित भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों को लगता है कि विराट आगे दिक्कतों का सामना कर सकते हैं, जबकि कई अन्य लोगों का मानना है कि आगे आने वाले मैचों में विराट बल्लेबाजी से अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। 

साबा करीम ने जागरण टीवी में बताते हुए कहा, "विराट कोहली की प्लेइंग 11 में जगह पर सवाल उठाना जल्दबाजी होगी क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले हमारे पास काफी समय है। वह अपनी लड़ाई खुद लड़ रहे हैं और टीम प्रबंधन को आलोचनाओं पर ध्यान नहीं देना चाहिए और फॉर्म में लौटने की उनकी प्रक्रिया पर विश्वास करना चाहिए।

"उनका मानना है कि कोहली की क्षमता टीम इंडिया के लिए एक प्रोत्साहन है, जिन्हें इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर खेलने के लिए अपार समर्थन की जरूरत है। करीम ने जोर देकर कहा कि कोहली को अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए और अपने लिए निर्धारित मानकों के अनुसार प्रदर्शन करना चाहिए। 

कोहली इतने महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने पहले के प्रदर्शन से काफी कुछ हासिल किया है, जिनके आगे यह खराब प्रदर्शन कुछ भी नहीं है। करीम को यह भी लगता है कि कोहली को आराम नहीं देना चाहिए और अधिक क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, जिससे उन्हें अपना आत्मविश्वास वापस लाने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने रोहित शर्मा को उनके धैर्य के लिए और विराट कोहली का समर्थन करने के लिए भी उनकी सराहना की। उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि आलोचना टीम को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है। टीम में अच्छी बॉन्डिंग है, जब भी आप रोहित से विराट की फॉर्म के बारे में पूछते हैं तो उनका जवाब हमेशा अच्छा ही होता है। 

इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने भी उन्हें प्रोत्साहित किया है।"यह पूछे जाने पर कि क्या वह ऋषभ पंत को टीम इंडिया के अगले कप्तान के रूप में देखते हैं, इस पर करीम ने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज ने विदेशों में अच्छा प्रदर्शन किया है, जहां टीम ने मैच जीते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हर खिलाड़ी को मैच जिताने वाला प्रदर्शन देने पर ध्यान देना चाहिए न कि कप्तान के ऊपर सभी चीजें छोड़नी चाहिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Virat Kohli , Saba Karim

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD