Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विराट को फॉर्म में वापस आने के लिए खुद तय करना होगा रास्ता : कपिल देव

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Virat Kohli, Kapil Dev
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jul 2022

Last updated on: Jul 16, 2022, 00:00 IST

विराट कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं बनाया है और सभी प्रारूपों में खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। 1983 विश्व कप विजेता कपिल देव को लगता है कि कोहली अभी फार्म में नहीं हैं, लेकिन वह एक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। वे अगर एक बार अच्छे से अपने बल्ले से खेले तो वे बहुत जल्द अपनी फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। 

भारतीय टीम में पिछले पांच से छह वर्षो में विराट साथ रहे हैं, जहां उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया है। हालांकि, पिछले दो वर्षो से विराट टीम में योगदान नहीं दे पा रहे हैं। मैं चाहता हूं कि ऐसा खिलाड़ी वापस अपनी फॉर्म में आए और टीम में अपना योगदान दें। उनको अपनी बल्लेबाजी में वापस आने के लिए खुद रास्ता ढूढना होगा। 

विश्वकप पास में ही है और उनका फॉर्म में आना महत्वपूर्ण है। कपिल ने एबीपी न्यूज से कहा, "वे रणजी ट्रॉफी खेलें या कहीं भी रन बनाएं। उन्होंने आत्मविश्वास को वापस लाने की जरूरत है। यह एक महान और अच्छे खिलाड़ी के बीच का अंतर है। उनके जैसे महान खिलाड़ी को फॉर्म में वापस आने के लिए इतना समय नहीं लेना चाहिए।

"इंग्लैंड दौरे के समापन के बाद, कोहली तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए वेस्टइंडीज का दौरा नहीं करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या कोहली को बाहर किया गया है या आराम दिया गया है, कपिल ने कहा, "मैं यह नहीं कह सकता कि विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी को बाहर कर देना चाहिए। 

अगर आपने कहा है कि उन्हें सम्मान देने के लिए आराम दिया गया है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।"सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ऐसे खिलाड़ी को फॉर्म में कैसे लाया जाए? वह एक साधारण क्रिकेटर नहीं है। उन्हें अधिक अभ्यास करना चाहिए और अपनी फॉर्म वापस पाने के लिए अधिक मैच खेलने चाहिए। 

कपिल ने इस ओर भी इशारा करते हुए कहा कि क्रिकेट के प्रशंसक लंबे समय से कोहली के फॉर्म में आने का इंतजार कर रहे हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Virat Kohli , Kapil Dev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD