Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिखर धवन अभी भी 50 ओवर के क्रिकेट में एक शानदार बल्लेबाज : संजय मांजरेकर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shikhar Dhawan, Sanjay Manjrekar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jul 2022

Last updated on: Jul 14, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अभी भी 50 ओवर के क्रिकेट में एक शानदार बल्लेबाज हैं और उन पर विश्वास दिखाने के लिए चयनकर्ताओं की सराहना की। हालाकि धवन ने खेल के सभी प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन अब उन्हें बड़े पैमाने पर वनडे स्पेशलिस्ट के रूप में देखा जा रहा है, जिन्हें इस प्रारूप पर महारत हासिल है। 

इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में 110 रन पर ऑल आउट करने के बाद रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी की थी, इसने धवन को 31 रन पर नाबाद रहने के लिए समय मिला। मांजरेकर ने स्पोर्ट्स 18 पर 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' शो में कहा, "शिखर धवन को अब केवल एक ही प्रारूप मिला है, जिसमें वह खेल सकते हैं, लेकिन अगर आप उनके 50 ओवर के क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को देखें, तो यह हमेशा सर्वश्रेष्ठ रहा है।

"उन्होंने आगे कहा, "यह एक ऐसा प्रारूप है जो उन्हें सबसे अच्छा लगता है और एक ऐसा प्रारूप जहां वह अच्छे बल्लेबाज रहे हैं और मुझे बहुत खुशी है कि चयनकर्ताओं ने उन पर विश्वास दिखाया है।"द ओवल में इंग्लैंड पर भारत की दस विकेट की जीत में, धवन और शर्मा की जोड़ी भी देश की दूसरी सबसे जोड़ी (सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद) बन गई और वनडे मैचों में साझेदारी के रूप में 5000 रन पूरे करने वाली चौथी जोड़ी भी है। 

वनडे मैचों में भारत के लिए धवन-शर्मा की साझेदारी के महत्व के बारे में पूछे जाने पर मांजरेकर ने कहा, "मुझे खुशी है कि धवन को यह पारी मिली और मुझे उम्मीद है कि वह इस तरह की पारियां आगे भी जारी रखेंगे, क्योंकि रोहित शर्मा ने उन्हें समर्थन दिया है। यह जोड़ी वनडे प्रारूप में सबसे बेहतर जोड़ी है।

"भारत उम्मीद कर रहा होगा कि धवन और शर्मा गुरुवार को लॉर्डस में दूसरे वनडे मैच में एक और यादगार साझेदारी करके श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shikhar Dhawan , Sanjay Manjrekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD