Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मेहुली घोष, शाहू तुषार माने ने भारत को चांगवन शूटिंग विश्व कप में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया

Sports News, More Sports, Changwon Shooting World Cup, ISSF Rifle World Cuo, Mehuli Ghosh, Shahu Tushar Mane
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jul 2022

Last updated on: Jul 13, 2022, 00:00 IST

मेहुली घोष और शाहू तुषार माने ने कोरिया के चांगवन में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप राइफल में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया, जब 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में हंगरी के एज्टर मेजारोस और इस्तवान पेनी को 17-13 से हराया। चांगवन इंटरनेशनल शूटिंग रेंज में भारत के लिए यह पांच दिवसीय प्रतियोगिताओं का एक शानदार दिन था क्योंकि मेन्स ट्रैप टीम ने भी एक रजत जीता, जबकि शिवा नरवाल और पलक ने कजाकिस्तान को 16-0 से हराकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। 

इस प्रकार भारत ने कुल दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पक्का किया। अर्जुन बबूता ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष प्रतियोगिता में तीसरे दिन भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता था। सर्बिया तीन स्वर्ण के साथ तालिका में सबसे आगे है, जबकि चीन समान पदक के साथ भारत के साथ दूसरे स्थान पर है। 

भारत के दोनों स्वर्ण ओलंपिक स्पर्धाओं में आए हैं। बुधवार शूटिंग करते हुए मेहुली और शाहू को हंगेरियन से कड़ा मुकाबला करना पड़ा और आखिरकार उन्हें हराने में कामयाब रहे। संयोग से मेहुली और शाहू दोनों ने 2018 ब्यूनस आयर्स युवा ओलंपिक गेम्स में एयर राइफल में व्यक्तिगत रजत पदक जीते थे। 

तब से, जबकि मेहुली को इस स्तर पर कुछ सफलता मिली है, यह शाहू की सीनियर टीम की शुरूआत थी और इस तरह भारत के लिए उनका पहला सीनियर आईएसएसएफ पदक था। पृथ्वीराज तोंडईमन, विवान कपूर और भौनीश मेंदीरत्ता की मेन्स ट्रैप टीम ने भी स्वर्ण पदक मैच में स्लोवाकिया से 2-6 से हारकर दिन में रजत पदक से संतुष्ट करना पड़ा। 

इन तीनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंचने के लिए क्रमश: 213 और 629.7 के संयुक्त स्कोर के साथ पहला और दूसरा क्वालीफिकेशन चरण जीत लिया।

 

Tags: Sports News , More Sports , Changwon Shooting World Cup , ISSF Rifle World Cuo , Mehuli Ghosh , Shahu Tushar Mane

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD