Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद

 

नए रूटों के मद्देनजऱ पी.आर.टी.सी. अपने बेड़े में शामिल करेगी नई 219 बसें : लालजीत सिंह भुल्लर

किलोमीटर स्कीम के अधीन चलेंगी नई बसें

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Pepsu Road Transport Corporation, PRTC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jul 2022

Last updated on: Jul 12, 2022, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए नए बस रूट पर्मिटों को ध्यान में रखते हुए पी.आर.टी.सी. द्वारा लोगों की सुविधा के लिए अपने बेड़े में 219 नई बसें शामिल की जाएंगी।  इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज यहाँ बताया कि नए रूटों के लिए पी.आर.टी.सी. को और नई बसों की ज़रूरत थी, जिस कारण पी.आर.टी.सी. के बेड़े में 219 साधारण नई बसें शामिल करने का फ़ैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी मंजूरी मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा दे दी गई है।  

परिवहन मंत्री ने बताया कि पी.आर.टी.सी. में किलोमीटर स्कीम के अधीन बसें डालने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है और टैंडर निकाला जा चुका है, जिसकी आखिरी तारीख़ 2 अगस्त है।  मंत्री ने बताया कि किलोमीटर स्कीम का ऑपरेटर/बस मालिक पी.आर.टी.सी. को मुकम्मल रूप से नई बस मुहैया करवाएगा। बस के रख-रखाव/ड्राइवर/इंशोरैंस/लोन की अदायगी आदि की ज़िम्मेदारी ऑपरेटर/बस मालिक की होगी, जिसके बदले ऑपरेटर/बस मालिक को टैंडर में आए कम-से-कम रेट के अनुसार उसकी बस द्वारा तय किए गए किलोमीटरों के आधार पर हरेक महीने अदायगी की जाएगी।  

उन्होंने बताया कि पी.आर.टी.सी. द्वारा बस के लिए केवल कंडक्टर मुहैया करवाया जाएगा और बस से होने वाली रूट आमदन पी.आर.टी.सी. के खाते में जमा होगी। इन 219 बसों के साथ पी.आर.टी.सी. अपनी निर्धारित माइलेज पूरी करने में सफ़ल होगी, जिससे ना केवल लोगों को बेहतर सफऱ सुविधा मुहैया होगी और पी.आर.टी.सी. की आमदन में इज़ाफ़ा होगा, बल्कि राज्य के नौजवानों के लिए रोज़गार के अवसर भी पैदा होंगे।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Pepsu Road Transport Corporation , PRTC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD