Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी हेतु रात भर शिविर लगाने और यात्रा को फिर से शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Nunwan, Pahalgam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पहलगाम , 10 Jul 2022

Last updated on: Jul 10, 2022, 00:00 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज नुनवान, पहलगाम का दौरा किया और आधार शिविर में रहने वाले यात्रियों से बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं और लंगर की व्यवस्था की समीक्षा की। तीर्थयात्रियों के साथ बातचीत करते हुए, उपराज्यपाल ने कहा कि तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने हेतु समणपत उपाय किए जा रहे हैं।

उपराज्यपाल बचाव और राहत कार्यों और यात्रा को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की निगरानी हेतु नुनवान में रात भर ठहरेंगे। उपराज्यपाल ने बहुमूल्य जीवन बचाने हेतु बचाव और राहत अभियान के दौरान सेना, सीएपीएफ, एनडीआरएफ और नागरिक प्रशासन के सराहनीय प्रयासों और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

इससे पहले, नुनवान बेस कैंप में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान, उपराज्यपाल को बचाव और राहत कार्यों, मलबे की निकासी, मशीनरी और जनशक्ति की तैनाती, यात्रियों के लिए व्यवस्था के प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नितीशवर कुमार, संभागीय आयुक्त कश्मीर पांडुरंग के पोल, सचिव जनजातीय कार्य विभाग ड शाहिद इकबाल चौधरी, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार, उपायुक्त अनंतनाग ड. पीयूष ॠसगला और पुलिस, एसएएसबी और यूटी प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपराज्यपाल के साथ थे।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Nunwan , Pahalgam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD